Farmer:पीएम किसान योजना में सरकार ने बदला बड़ा नियम, खाते में नहीं दिख रहा 12वीं किस्त का पैसा? तुरंत पढ़ें यह खबर.. 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Farmer:पीएम किसान योजना में सरकार ने बदला बड़ा नियम, खाते में नहीं दिख रहा 12वीं किस्त का पैसा? तुरंत पढ़ें यह खबर..

Farmer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना के तहत किसानों के खाते में

12वीं किस्त के 2000 रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं. किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे आने शुरू हो गए हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

अगर आप भी लाभार्थी किसान(Farmer) हैं तो तुरंत अपना स्टेटस चेक कर लें.

लेकिन इस बीच सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2022 में बड़ा बदलाव कर दिया है,

जिसका सीधा असर 12 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड किसानों पर पड़ेगा. आइए जानते हैं सरकार ने क्या किया है बदलाव.

पीएम किसान (Farmer) में हुआ बड़ा बदलाव

केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना में बड़ा बदलाव कर दिया है.

अब आप किसान पोर्टल पर जाकर आधार नंबर से अपना स्टेटस नहीं देख सकते हैं.

अब अपना स्टेटस देखने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना अनिवार्य हो गया है.

दरअसल, पहले ये नियम था कि किसान अपना आधार या मोबाइल नंबर कुछ भी डाल कर स्टेटस चेक कर सकते थे.

इसके बाद ये नियम आया कि किसान मोबाइल नंबर से नहीं, बल्कि आधार नंबर से स्टेटस देख सकते हैं.

अब नए नियम के तहत किसान आधार नंबर से नहीं, बल्कि मोबाइल नंबर से ही स्टेटस देख सकेंगे.

जानिए इसके प्रोसेस

– इसके लिए आप सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं

– यहां बाईं ओर बने छोटे बॉक्स में Beneficiary Statusपर क्लिक करें.

– अब आपके सामनेएक पेज ओपन होगा.

– यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर अपना स्टटेस चेक करें.

– अगर आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं जानते हैं तो Know Your Registration Number की लिंक पर क्लिक करें.

– अब इसमें अपना पीएम किसान खाते से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें

– इसके बाद कैप्चा कोड भरकर Get Mobile OTP पर क्लिक करें.

– आपके नंबर पर आए ओटीपी को दिए गए बॉक्स में डालें और Get Details पर क्लिक करें.

– अब आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और नाम अपके सामने होगा.

क्या है पीएम किसान योजना?

गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) स्कीम के तहत लाभार्थी

किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये सीधे किसान के खाते में भेजी जाती है,

जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है. इसके तहत किसानों के खाते में अब तक

12वीं किस्त भेजी जा चुकी है. अगर आपके खाते में अभी तक

पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है तो सबसे पहले अपना स्टेटस और बैंक खाता चेक करें.

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...