Ghost story:भूत बन महिला ने दी अपनी ही मौत की गवाही, इस तरह 1 महीने बाद पकड़ में आए आरोपी
Ghost story: आपने फिल्मों में भूत-प्रेत के कैरेक्टर खूब देखे होंगे. इनमें भूत बोलते हैं,
दूसरों को किसी चीज को लेकर इशारा करते हैं, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा शायद ही किसी ने देखा हो.
पर आपसे कोई ये कहे कि हकीकत में भी ऐसा होता है तो शायद आप भरोसा न करें,
लेकिन हांगकांग में एक केस में ऐसा कुछ हुआ, जो सुनने में तो फिल्मी लगती है लेकिन है हकीकत.
इसमें भूत(Ghost story) खुद आकर अपनी हत्या की गवाही देता है
तो मामले का पता चलता है. चलिए आपको बताते हैं, क्या है पूरा मामला.
क्या है मामला
यह मई 1999 की बात है. दोपहर का समय था, 14 साल की एक किशोरी हांगकांग के एक पुलिस स्टेशन पहुंचती है,
वह काफी घबराई नजर आती है. जब पुलिस वाले उससे यहां आने की वजह पूछते हैं तो वह कहती है
कि पिछले 3-4 हफ्तों से उसे एक महिला का भूत तंग कर कर रहा है.
पुलिसकर्मी उसकी बातों को सुनकर हंसने लगते हैं. लड़की पुलिस वालों को बताती है
कि वह मजाक नहीं कर रही है. यह हकीकत है, लेकिन कोई पुलिसकर्मी उसकी बातों पर भरोसा नहीं करता है.
वह बताती है कि वह महिला कभी जख्मी हालत में इलेक्ट्रिक तारों से बंधी हुई दिखती है,
तो कभी कोई उसका गला घोंटता नजर आता है. वह मुझसे बचाने की मदद मांगती औऱ
कुछ देर बाद मर जाती है. पुलिस वाले उसे थाने से भगा देते हैं.
दूसरी बात मदद के लिए पुलिस के पास पहुंची किशोरी
अगले दिन वह लड़की फिर पुलिस स्टेशन पहुंच जाती है और फिर से मदद मांगती है.
पुलिस एक बार फिर इग्नोर करती है. लेकिन वह इस दौरान पुलिस से कुछ ऐसा बताती है
कि पुलिस वालों के होश उड़ जाते हैं. लड़की कहती है कि उस महिला का कत्ल हुआ है.
और जिन लोगों ने उसका कत्ल किया है उनमें जाने-अनजाने में मैं भी शामिल हूं
लड़की की बात सुनकर पुलिस गंभीर हो जाती है और कुछ सवाल करती है.
वह बताती है वह महिला उसी के अपार्टमेंट में एक फ्लैट में रहती है और
उसका कत्ल हुआ है. इसके बाद पुलिस लड़की को लेकर उस फ्लैट में पहुंचती है.
फ्लैट का सीन देखकर पुलिस भी हुई दंग
फ्लैट पर पहुंचने रे बाद हांगकांग पुलिस उस फ्लैट का गेट तोड़ती है तो अंदर से काफी दुर्गंध आने लगती है.
फ्लैट में सारा सामान ‘Hello Kitty Dolls’ से भरा हुआ था. यहां तक कि पर्दे, टॉवल और चादर,
सबमें ‘Hello Kitty’ ही बना हुआ था. वहीं बेड पर एक जल परी के आकार की Hello Kitty Doll रखी हुई थी.
पुलिस उस Doll को उठाकर चेक करती है तो अंदर जो होता है उसे देखकर वे भी दंग हो जाती है.
दरअसल, Doll के अंदर एक महिला का सिर था. सिर को देखकर ऐसा लग रहा था
जैसे उसे गर्म पानी में उबाला गया है और सिर के टुकड़े करने की भी कोशिश की गई है.
अब पुलिस इस केस में गंभीर होते हुए मान लेती है कि किसी का मर्डर हुआ है. लेकिन अब ये पता लगाना था कि मर्डर किसका हुआ है.
