Transfer: सीओ कसया कुन्दन कुमार सिंह के स्थानांतरण पर विदाई समारोह
Transfer: पुलिस कार्यालय सभागार में रविवार को निवर्तमान क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के जनपद गोरखपुर स्थानांतरण के अवसर पर गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में आयोजित हुआ।
पुलिस
उन्होंने कुन्दन कुमार सिंह को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुशीनगर में अपने कार्यकाल के दौरान कुन्दन कुमार सिंह ने जिम्मेदारी और समर्पण के साथ बेहतर कार्य किया।
उन्होंने उनके योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी सफलता की शुभकामनाएं दीं।
विदाई समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक तथा पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
सभी ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए भावपूर्ण विदाई दी और नए कार्यभार के लिए शुभकामनाएं दीं।
