Tahrir:स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर भाजपा नेता ने दी तहरीर, कार्रवाई की मांग
Tahrir: पडरौना, कुशीनगर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कथित बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।
इस बयान के विरोध में भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नीरज सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिंदू आस्था पर टिप्पणी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
साथ ही सभी धर्मों और आस्थाओं के सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि यदि ऐसी टिप्पणी किसी अन्य समुदाय पर होती तो गंभीर प्रतिक्रिया होती।
इस दौरान कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
तहरीर देने के दौरान आशीष मिश्रा, सूरज सिंह, सचिन सिंह, अनूप भारती, सत्यम पाठक एवं आकाश सिंह शामिल रहे।
पुलिस ने तहरीर लेकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
