Samajwadi Party ने संगठन में किया बदलाव, अनुप यादव और राजकमल मौर्य बने जिला उपाध्यक्ष

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Samajwadi Party ने संगठन में किया बदलाव, अनुप यादव और राजकमल मौर्य बने जिला उपाध्यक्ष

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक विस्तार करते हुए गोरखपुर में दो नए जिला उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन पर अनुप यादव ‘ईश्वर’ और राजकमल मौर्य उर्फ सुनील मौर्य को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया है कि दोनों पदाधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस निर्णय के बाद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी, जिला महासचिव रामनाथ यादव, महानगर महासचिव बृजनाथ मौर्य और मैना भाई प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि नई नियुक्तियों से संगठन को मजबूती मिलेगी।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related