Police की तत्परता से 6 लापता लड़कियां सुरक्षित बरामद

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Police की तत्परता से 6 लापता लड़कियां सुरक्षित बरामद

थाना कसया क्षेत्र से लापता हुई छह लड़कियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। सभी लड़कियां जनपद बस्ती के गौर स्टेशन से मिलीं। Police की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल को सूचना मिली थी कि छह लड़कियां बिना बताए घर से निकल गई हैं। इनमें से एक ने अपने मित्र को बताया था कि वे लखनऊ जाकर काम करना चाहती हैं और आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। सूचना मिलते ही थाना कसया में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया और विभिन्न जिलों में समन्वय स्थापित कर खोज अभियान चलाया।

लगातार प्रयासों के बाद 9 अप्रैल को सभी छह लड़कियों को बस्ती जिले के गौर स्टेशन से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

बरामद लड़कियां: किरण (18), मनीषा (18), नंदिनी (18), सलोनी (13, नाबालिग), अनुष्का (19) और रिफत खातून (22) शामिल हैं।

इस सफल ऑपरेशन में थाना कसया, थाना तमकुहीराज, स्वाट टीम और सर्विलांस सेल के पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके कार्य की सराहना की है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related