Competition: भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पावर लिफ्टिंग में दिखा खिलाड़ियों का दम

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Competition: भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, पावर लिफ्टिंग में दिखा खिलाड़ियों का दम

Competition: रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में गोरखपुर जोन के तृतीय अन्तर्जनपदीय गोरखपुर जोन भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 (भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग एवं योगा) का शुभारंभ मंगलवार को पुलिस अधीक्षक  केशव कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के 11 जनपदों में से 10 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पावर लिफ्टिंग स्पर्धा आयोजित की गई, जिसमें पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

- Advertisement -
- Advertisement -

पुरुष वर्ग 74 किलोग्राम भार वर्ग में हेड कांस्टेबल शिवधनी यादव (कुशीनगर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग 76 किलोग्राम में हेड कांस्टेबल प्रियंका शुक्ला (देवरिया) ने स्वर्ण पदक जीता।

विभिन्न भार वर्गों में कुशीनगर, बस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बहराइच और गोरखपुर जनपदों के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपने जनपद का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता के दौरान क्षेत्राधिकारी अपराध उमेश चन्द्र भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार, समस्त जनपदों के टीम प्रभारी, टीम मैनेजर एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Police ने निभाई इंसानियत, घायल बछड़े को दिलाया उपचार

Police ने निभाई इंसानियत, घायल बछड़े को दिलाया उपचार Police:...

Tower:जमीनी विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा,चार घंटे बाद प्रशासन ने उतारा

Tower:जमीनी विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा,चार...