बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है ‘Border 2 ’ का जलवा, 17 दिनों में 300 करोड़ क्लब के पार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है ‘Border 2 ’ का जलवा, 17 दिनों में 300 करोड़ क्लब के पार

Border 2 : बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Border 2 ’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज रिलीज के कई दिनों बाद भी बना हुआ है। साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ के इस सीक्वल का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था।

फिल्म में सनी देओल के साथ अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। देशभक्ति से भरपूर कहानी और दमदार गानों को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

रिलीज के 17 दिन पूरे कर चुकी ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन से ही मजबूत शुरुआत की थी। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर शानदार आगाज किया। इसके बाद पहले हफ्ते में फिल्म ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ते हुए बड़ा कलेक्शन दर्ज किया।

हालांकि, दूसरे हफ्ते में फिल्म को रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन इसके बावजूद ‘Border 2 ’ की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा। दर्शकों की रुचि अब भी बनी हुई है।

रविवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिला। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रिलीज के 17वें दिन फिल्म ने करीब 6.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 309 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है।

बॉर्डर 2’ का अब तक का कलेक्शन

  • ओपनिंग डे: 30 करोड़ रुपये
  • पहला सप्ताह: 224.25 करोड़ रुपये
  • दूसरा सप्ताह: 70.15 करोड़ रुपये
  • 16वां दिन: 5.25 करोड़ रुपये
  • 17वां दिन: 6.90 करोड़ रुपये

कुल कलेक्शन: 309.4 करोड़ रुपये (अनुमानित)

फिल्म ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यही रफ्तार बनी रही, तो आने वाले दिनों में ‘बॉर्डर 2’ और भी नए रिकॉर्ड बना सकती है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related