Cyber Cell: साइबर सेल टीम ने थानों पर लोगों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Cyber Cell: साइबर सेल टीम ने थानों पर लोगों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय

Cyber Cell:पुलिस अधीक्षक  केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में “साइबर जागरूकता अभियान” के अंतर्गत गुरूवार दिनांक 18.12.2025 को प्र0नि0 साइबर सेल  मनोज कुमार पंत मय टीम द्वारा थाना तरयासुजान व थाना बरवापट्टी* पर चौपाल लगाकर साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधान/सम्भ्रान्त व्यक्ति व आमजन को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों और उनसे बचाव के निम्नलिखित उपायों पर विस्तृत जानकारी दी गयी।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस तरह करे बचाव

  • इंटरनेट बैंकिंग और कार्ड संबंधी धोखाधड़ी: एटीएम कार्ड, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, और डिजिटल वॉलेट से जुड़े फ्रॉड से बचाव।
  • सोशल मीडिया और ऑनलाइन फ्रॉड: ओएलएक्स फ्रॉड, फर्जी वेबसाइट, फेसबुक/व्हाट्सएप हैकिंग, बारकोड फ्रॉड, और हनी ट्रैप से संबंधित सावधानियां।
  •  अन्य साइबर अपराध: सिम कार्ड स्वैपिंग, बायोमेट्रिक फ्रॉड, फोन कॉल के माध्यम से ठगी, पॉलिसी, चिट फंड, लॉटरी के लालच, और ऑनलाइन खरीद-बिक्री से संबंधित धोखाधड़ी।
  • सोशल मीडिया सुरक्षा: फेसबुक, इंस्टाग्राम, और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय।
  • थानों पर स्थापित साइबर सेल के नंबर भी दिये गये तथा साइबर अपराध/ठगी संबंधी शिकायत होने पर N.C.R.P. पोर्टल पर ऑनलाइन FIR दर्ज कराने के संबंध में जागरूक किया गया।

अपराध की शिकायत होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध पर करें रिपोर्ट

साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में आमजन को सूचित किया जाता है कि साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया धोखाधड़ी अथवा किसी भी प्रकार के डिजिटल अपराध की शिकायत होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (National Cyber Crime Reporting Portal – https://cybercrime.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है। इस पोर्टल के माध्यम से दर्ज शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित थाने में ऑनलाइन जीरो FIR दर्ज की जाती है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देर किए उक्त पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं तथा अपने परिजनों व मित्रों को भी इस सुविधा के बारे में जागरूक करें। साइबर अपराध से सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।

इसके अतिरिक्त, भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर अपराध रोकथाम पोर्टल www.cybercrime.gov.in के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि साइबर अपराध की स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...