Flag hoisting: पुलिस झंडा दिवस पर एसपी ने किया ध्वजारोहण,पुलिस बल को दिया प्रेरक संदेश

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Flag hoisting: पुलिस झंडा दिवस पर एसपी ने किया ध्वजारोहण,पुलिस बल को दिया प्रेरक संदेश

Flag hoisting: जनपद में रविवार 23 नवंबर 2025 को पुलिस लाइन में “पुलिस झंडा दिवस” गरिमा व सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

ध्वजारोहण के बाद एसपी ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाया।

- Advertisement -
- Advertisement -

उन्होंने पुलिस ध्वज की गरिमा को सर्वोपरि बताते हुए कर्तव्यपरायणता, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने हेतु सभी को प्रेरित किया।

एसपी ने कहा कि पुलिस झंडा केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि पुलिस बल की परंपरा, त्याग, साहस और जनता की सेवा के प्रति निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने सभी कर्मियों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन कर संगठन की प्रतिष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।

इसी क्रम में जनपद के सभी थाना, चौकी और इकाई कार्यालयों में भी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पूरे सम्मान के साथ “पुलिस झंडा दिवस” मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सलामी दी गई और पुलिस बल के प्रति गौरव व समर्पण की भावना व्यक्त की गई।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...