Decantation: ADM व ASP ने थाने में सुनी जनता की समस्याएँ, कई विवादों का निस्तारण
Decantation: अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा द्वारा शनिवार को थाना रामकोला पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को शिकायतों की गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बन्धित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने सर्किल के थानों एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण किया गया।
