Farmers day: किसान दिवस के माध्यम से किसानों से पराली न जलाए जाने की कि गई अपील

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Farmers day: किसान दिवस के माध्यम से किसानों से पराली न जलाए जाने की कि गई अपील

जनपद के सभी तहसीलों में बायो सीएनजी प्लांट लगाए जाने हेतु की जा रही है भूमि चिन्हित – डीएम

Farmers day: जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ पिछले किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही की समीक्षा के साथ हुआ, जिसके उपरांत आज की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

क्षेत्रों से आए किसानो ने बताए समस्याएं 

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान बंधुओं ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिसके अंतर्गत नगर पंचायतों में शामिल किए गए ग्रामों के चक रोड भराई का कार्य, कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई मिक्स धान की बीज, कृषि बीज भंडारों पर अंगूठा नहीं लगने पर बीज नहीं मिलने, फॉर्मर रजिस्ट्री अंतर्गत दूसरे ग्राम सभा की भूमि एकत्र न होने, गन्ना क्रय केंद्रों पर घट तौली रोकने हेतु डिस्प्ले लगवाने, गन्ना क्रय केंद्रों के कांटा को 50 कुंतल के स्थान पर 60 कुंतल पर लाक किए जाने, सेवरही के बहादुर पुर के कृषक द्वारा जल निकासी न होने के कारण लगभग 100 एकड़ धान की फसल नष्ट होने पर किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग,मंगलपुर रजवाहा में बांस बल्ली लगाकर जल प्रवाह अवरुद्ध किए जाने के कारण धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो जाने, मनरेगा अंतर्गत चकरोड भराई दौरान पाइप लगाए जाने आदि कि समस्या प्रमुख रूप से प्रस्तुत किया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -

ग्रामों के चकरोड भराई मे लेखपाल भी होगे शामिल 

जिलाधिकारी ने किसानों द्वारा  प्रस्तुत किए गए अधिकांश मामलों में संबंधित अधिकारी से वार्ता कर निस्तारण कर दिया गया। जिसके अंतर्गत नगरपंचायतों में शामिल हुए ग्राम पंचायतों के चकरोड भराई के संबंध में कहा कि मेरे स्तर से आज ही समस्त ईओ/उप जिलाधिकारी को पत्र जारी कर निर्देशित किया जाएगा कि नगर पंचायतों में शामिल हुए ग्रामों के लेखपाल के माध्यम से सूची प्राप्त कर ईओ के द्वारा कार्ययोजना में शामिल करते हुए चकरोड भराई का कार्य किया जाएगा।

इसी प्रकार बीज केंद्रों पर अंगूठा नहीं लगने पर वैकल्पिक व्यवस्था हेतु शासन को पत्र लिखे जाने हेतु उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया गया। फॉर्मर रजिस्ट्री के संबंध में बताया गया कि पोर्टल अपडेट हो गया है

जिसमें अन्य ग्राम सभाओं की भूमि भी जुड़ जाएगी, तथा अन्य जनपद की भूमि एड किए जाने के संबंध में शासन को पत्र लिखे जाने का आश्वासन जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।

जिलाधिकारी ने गन्ना क्रय केंद्रों पर डिस्प्ले लगवाए जाने के संबंध में जिला गन्ना अधिकारी को पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिए ताकि सभी मिलों को जिलाधिकारी की ओर से पत्र भेजी जा सके।

इसी प्रकार गन्ना क्रय केंद्रों के कांटा को 50 कुंतल के स्थान पर 60 कुंतल पर लॉक किए जाने संबंधी पत्र प्रेषित किए जाने का निर्देश दिया गया ताकि ओवर लोडिंग गन्ना का वजन कृषकों को आसानी से पता चल सके।

धान की फसलों के क्षति होने संबंधी मामले में जिलाधिकारी द्वारा जायज मांग करार देते हुए शासन से मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया।

इसी प्रकार मंगलपुर रजवाहा के संबंध में तत्काल उप जिलाधिकारी कसया से दूरभाष पर वार्ता कर कल तक निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। आज के किसान दिवस मे प्रस्तुत किए गए अन्य मामलो का भी निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने किसान दिवस के अवसर पर फॉर्मर रजिस्ट्री कराए जाने के संबंध में कहा कि भविष्य में सभी लाभपरक योजनाओं को फॉर्मर रजिस्ट्री से जोड़ा जाना है, इस लिए कृषक गण स्वयं सहित अपने जानने वालों को भी जागरूक कर फॉर्मर रजिस्ट्री करने में सहयोग करें।

उन्होंने पराली न जलाए जाने के संबंध में भी कृषक गणों को जनपद की वायु प्रदूषण में वृद्धि होने की जानकारी देते हुए पराली जलाए जाने से वचने की अपेक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर के संबंध में बताया कि इसका अर्थ मतदाता सूची को शुद्ध बनाया जाना, जिनका वास्तविक रूप से नाम एड किया जाना एवं मृतकों का नाम हटाया जाना है, उन्होंने सभी से अपने बीएलओ के माध्यम से प्रक्रिया पूर्ण करा लेने की अपेक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी तहसीलों में एक – एक बायोसीएनजी प्लांट स्थापित कराए जाने के संबंध में बताया कि एक प्लांट हेतु लगभग 25 एकड़ भूमि एवं लागत लगभग 150 करोड़ से 200 करोड़ तक आएगी।

उन्होंने बताया कि इस कार्य हेतु 3 तहसीलों में भूमि चिन्हित कर ली गई है अवशेष तहसीलों में भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि बायो सीएनजी प्लांट लग जाने से जनपद के विकास में और गति मिलेगी

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह, जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मेनका, अधि0 अभि0 सिंचाई, ए0आर0 को- ऑपरेटिव सहित समस्त संबंधित अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए कृषक गण उपस्थित रहे।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...