Checking Campaign: एसपी के निर्देश पर चला रात्रि चेकिंग अभियान, अधिकारी देर रात तक रहे मुस्तैद

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Checking Campaign: एसपी के निर्देश पर चला रात्रि चेकिंग अभियान,अधिकारी देर रात तक रहे मुस्तैद

Checking Campaign: कुशीनगर जनपद मे पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नियमित रात्रि चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 06/07 नवम्बर 2025 की रात्रि में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भ्रमण व गहन चेकिंग की।

- Advertisement -
- Advertisement -

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज की चेकिंग

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने थाना तुर्कपट्टी, पटहेरवा तथा कसया क्षेत्रों में रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का निरीक्षण किया। उन्होंने भ्रमणशील पीआरवी (PRV) वाहनों की जांच की, जो अपने निर्धारित रूट पर सतर्क एवं सक्रिय पाए गए।

क्षेत्राधिकारी ने सभी बैरियरों, पिकेट प्वाइंट्स एवं बॉर्डर प्वाइंट्स पर तैनात कर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी, प्रभावी गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ उप निरीक्षक की जांच

व0उ0नि0 जीतबहादुर यादव द्वारा थाना तुर्कपट्टी व कुबेरस्थान क्षेत्र में रात्रि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की जांच की गई।

उन्होंने पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया, जो अपने निर्धारित रूट पर सक्रिय पाए गए।

इसके साथ ही प्रमुख बैरियर, पिकेट प्वाइंट्स एवं बॉर्डर एरिया में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने व अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थानाध्यक्ष पटहेरवा का निरीक्षण

थानाध्यक्ष विनय मिश्रा (थाना पटहेरवा) ने थाना सेवरहीं, तरयासुजान और तमकुहीराज क्षेत्र में चेकिंग की।

उन्होंने थाना कार्यालय, हवालात, पिकेट प्वाइंट्स और रात्रि ड्यूटी कर्मियों की उपस्थिति जांची।

सभी पीआरवी टीमें अपने रूट चार्ट पर सक्रिय पाई गईं। थानाध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता, गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा 

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि इस तरह के नियमित निरीक्षण एवं रात्रि चेकिंग अभियान जनपद में अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जारी रहेंगे।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...