Health cap: समाजसेवी पवन दूबे के नेतृत्व में ग्रामीणों के लिए लगा निःशुल्क हेल्थ कैंप
Health cap: कुशीनगर में नेबुआ-नौरंगिया विकास खंड के कठिनहियाँ ग्रामसभा में समाजसेवी एवं शिक्षाविद् पवन दूबे के नेतृत्व में रविवार को आमजन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में गोरखपुर के ख्यातिलब्ध चिकित्सक डॉ. धनंजय कुमार सिंह के निर्देशन में ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, जांच एवं दवाएँ उपलब्ध कराई गईं। कुल 374 लोगों ने शिविर में पंजीकरण कर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया।
शिविर का उद्घाटन ग्रामसभा के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर पवन दूबे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आगंतुकों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था भी कराई।
ग्रामीणों ने इस आयोजन के लिए पवन दूबे एवं चिकित्सा दल का आभार व्यक्त किया।
शिविर में प्रमुख रूप से मैनेजर यादव, राकेश राव, मोहन सिंह, रामनरेश पटेल, सन्नी यादव, योगेंद्र खरवार, श्रीनिवास पटेल, मुखलाल कुशवाहा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
