धूमधाम से मना श्रीबलभद्र पूजन उत्सव, शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Procession: कुशीनगर के स्थानीय उपनगर में भगवान बलभद्र पूजनोत्सव की धूम रही। नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए श्रीकृष्ण गौशाला परिसर आयोजन स्थल तक गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
इसमें भगवान बलभद्र के जयकारे से पूरा नगर गुंजायमान रहा। शोभा यात्रा नगर भ्रमण के बाद आयोजन स्थल पहुंचा, जहां पूजा पाठ का आयोजन हुआ।
विधायक मनीष जायसवाल प्रसन्नता व्यक्त की
सेवरही में रविवार को द्वितीय वर्ष आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। इस आयोजन में समारोह की भव्यता देख मुख्य अतिथि पडरौना सदर के विधायक मनीष जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की और समाज के लोगों से विकास की प्रतिबद्धता का संकल्प दिलाया।
वही भजन कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लोगों ने आनंद उठाया। कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी लल्लन ब्याहुत ने इस पूजनोत्सव की सार्थकता पर प्रकाश डाला और इसके महत्व को विस्तार से चर्चा किया।
सेवरही उपनगर स्थित श्रीकृष्ण गौशाला परिसर मे अखिल भारतीय ब्याहुत कलवार महासभा के तत्वावधान मे श्रीबलभद्र का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से किया गया।
ब्याहुत जायसवाल धर्मशाला से भव्य शोभा यात्रा निकल नगर के मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए श्रीकृष्ण गौशाला परिसर मे पहुँचा, तदुपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पडरौना के विधायक मनीष जायसवाल, तमकुहीराज विधायक असीम कुमार राय ने कहा कि आज सनातन धर्म के प्रति बढती आस्था का परिणाम है कि हम सब इसके माध्यम से एक दुसरे के करीब आ रहे है।
उन्होंने अपना विचार वयक्त करते हुए पूजा के माध्यम से अपने देव को याद करने एवं इसके प्रति समाज को जागरूक करने के लिए आयोजको को धन्यवाद ज्ञापित किया।
पूजा समिति द्वारा बाहर से आये आमंत्रित कलाकारो का उत्साह वर्धन किया गया। कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम गीत, संगीत, नृत्य, व मनमोहक झांकी प्रस्तुत किए।
इस दौरान उपस्थित रहे
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, अमरनाथ गुप्ता, पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, सभासद लव जायसवाल, पूर्व सभासद ओमप्रकाश गुप्ता, त्रिलोक चन्द्रा ब्याहुत, हरिशंकर प्रसाद सर्राफ, बैजनाथ गुप्ता बैजू, मुकेश गुप्ता, अजय ब्याहुत, सुमित कुमार, राहुल गुप्ता, पृथ्वीचन्द ब्याहुत, ई0अजय गुप्ता, शैलेश ब्याहुत, ई0दिपक ब्याहुत, रमेश ब्याहुत, सचिन गुप्ता,सुजीत ब्याहुत, विजय ब्याहुत, हिमांशु जायसवाल, संदीप जायसवाल, हीरालाल जायसवाल, महाबीर प्रसाद गुप्ता, बालदेव प्रसाद ब्याहुत, देवव्रत प्रसाद, मुकेश ब्याहुत, अशोक जायसवाल, गिरीश चन्द जायसवाल, व्यापारी नेता विजय कुमार देवडा, राधे बाबू रौनियार, अरुण कुमार उर्फ पिंटू, कालीचरण मद्धेशिया आदि के साथ हजारो की संख्या मे श्रध्दालुउपस्थित रहे।
