Richa Sachan: दरोगा की मौत में सामने आया नया खुलासा,सिर्फ कुत्ता नहीं कारण
Richa Sachan: गाजियाबाद में ड्यूटी के बाद घर लौट रहीं सब इंस्पेक्टर रिचा सचान (25) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि रिचा की मौत सिर्फ दोपहिया वाहन के असंतुलित होने और गिरने की वजह से नहीं हुई, बल्कि पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी जान चली गई।
घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे की है, जब रिचा कवि नगर पुलिस थाने में अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रही थीं। अडिशनल पुलिस कमिश्नर (एसीपी) भास्कर वर्मा ने बताया, “रिचा के दोपहिया वाहन से एक लावारिस कुत्ता टकरा गया, जिससे उनका बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ीं। तभी पीछे से आ रही एक कार उनके ऊपर से गुजर गई। हेलमेट पहने होने के बावजूद उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और कार चालक की तलाश की जा रही है। इस घटना ने पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ा दी है। रिचा के परिजनों और सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। पुलिस ने लावारिस पशुओं के कारण सड़क हादसों पर भी चिंता जाहिर की है और इस दिशा में कदम उठाने की बात कही है।
