Material distribution: आंगनबाड़ी केंद्रों पर 19-20 अगस्त को होगा सामग्री वितरण

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Material distribution: आंगनबाड़ी केंद्रों पर 19-20 अगस्त को होगा सामग्री वितरण

Material distribution: कुशीनगर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर लाभार्थियों के लिए जून 2025 के आपूर्ति आदेश के अनुसार सामग्री प्राप्त हो चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर के निर्देश पर हाटा, तमकुही, फाजिलनगर, कसया, मोतीचक, सुकरौली (पडरौना नगरी अप्रैल-जून एवं ग्रामीण जून 2025) परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों पर 19 और 20 अगस्त 2025 को सामग्री वितरण किया जाएगा। इन दो दिनों में संबंधित परियोजनाओं के सीडीपीओ और मुख्य सेविकाएं भ्रमणशील रहेंगी और प्रत्येक कम से कम पांच केंद्रों का दौरा करेंगी।

वितरण के तहत 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों को प्रति माह 1 किलो गेहूं दलिया, 1 किलो फोर्टिफाइड राइस, 1 किलो चना दाल और 455 मिलीलीटर खाद्य तेल दिया जाएगा। 3 से 6 वर्ष के बच्चों को प्रति माह 500 ग्राम गेहूं दलिया, 500 ग्राम फोर्टिफाइड राइस और 500 ग्राम चना दाल मिलेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -

गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा अति कुपोषित बच्चों को प्रति माह 1.5 किलो गेहूं दलिया, 1.5 किलो फोर्टिफाइड राइस, 1.5 किलो चना दाल और 455 मिलीलीटर खाद्य तेल वितरित किया जाएगा।

वितरण के दौरान संबंधित विकास खंड के ग्राम प्रधान और स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे 19 और 20 अगस्त को होने वाले वितरण की सूचना ग्राम प्रधान, सभासद और अन्य जनप्रतिनिधियों को दें। यह कदम लाभार्थियों तक सामग्री की समयबद्ध और पारदर्शी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related