गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताई गुरु की महत्ता

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताई गुरु की महत्ता

गुरु हमें अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाते हैं क्योंकि गुरु शब्द में गु का अर्थ अंधकार और रु का अर्थ प्रकाश होता है। जो हमें अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाए वही सच्चा गुरु है।

इसी लिए गुरु को भगवान के ऊपर की दर्जा दी गई है। सच्चे गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है ।

- Advertisement -
- Advertisement -

ये बातें कुशीनगर विधानसभा के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कही।

वे कसया नगर के पड़रौना मार्ग स्थित पीडब्ल्युडी के डांक बंगला के पास एक निजी भवन में बुधवार को वाइटल केयर फाउंडेशन की ओर से गुरु पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत नटराज देव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन से हुआ।इसके बाद फाउंडेशन के सचिव डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम के औचित्य पर प्रकाश डाला।

कहा कि यह गुरुओं के प्रति आभार और सम्मान व्यक्त करने का पर्व है। इस अवसर पर लोगों को अपने गुरु को जरूर सम्मानित करना चाहिए।

उदित नारायण पीजी कॉलेज के प्राचार्या डॉ ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि आज युवाओं को गुरु से ज्यादे गूगल पर भरोसा है।

कसया सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मनुष्य जीवन भर गुरु से ज्ञान लेता है।

इसके अलावा एड. आलोक कुमार श्रीवास्तव,डॉ सीमा गुप्ता,जनार्दन,अशोक कुमार,डॉ रामप्रीत मणि त्रिपाठी,डॉ निगम मौर्य आदि ने गुरु के महिमा पर प्रकाश डाला।

अध्यक्षता पूर्व जिला जज संतोष कुमार श्रीवास्तव ने किया।संचालन विरेश राय व आभार ज्ञापन कमला पाण्डेय ने किया।समापन गुरु मंत्र से हुआ।

इस दौरान उमेश चंद्र गुप्त,शैलेश कुमार ,जगदीश सिंह,प्रभाष राय,अरुण कुमार राय, राधेश्याम सिंह, विश्वजीत प्रताप राव,राहुल मिश्रा संजय तिवारी अनिल कुमार मल्ल,मुकेश यादव,बलिराज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...