पुलिस लाइन में 1200 से अधिक प्रशिक्षु पुलिस अभ्यर्थियों का स्वागत, हरी झंडी दिखाकर बैरक में व्यवस्थित

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Welcome:पुलिस लाइन में 1200 से अधिक प्रशिक्षु पुलिस अभ्यर्थियों का स्वागत, हरी झंडी दिखाकर बैरक में व्यवस्थित

Welcome:कुशीनगर जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा आज विभिन्न जनपदों से प्रशिक्षण हेतु आए पुलिस अभ्यर्थियों (महिला एवं पुरुष)को हरी झंडी दिखा कर उन्हें हॉस्टल/बैरक में भेजा गया।

इस अवसर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षण हेतु आए अभ्यर्थियों का रहने, खाने पीने, क्लास रूम, कंप्यूटर कक्ष, आदि का निरीक्षण जिलाधिकारी के साथ किया गया एवं प्रशिक्षुओं हेतु समस्त व्यवस्थाओं के संबंध में पूर्ण जानकारी दी गई।

- Advertisement -
- Advertisement -

निरीक्षण के क्रम में हॉस्टल एवं बैरक का भी निरीक्षण किया गया, इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाय ताकि उन्हें किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।

प्रशिक्षण के दृष्टिगत ए वन तकनीक पर आधारित पुलिस ट्रेनिंग मैनेजमेंट सिस्टम ऐप के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रशिक्षण को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस ऐप के माध्यम से सभी प्रशिक्षुओं को आगमन के समय ही अपने ट्रेनिंग से संबंधित समस्त जानकारी प्राप्त हो जायेगी।

यह ऐप प्रशिक्षुओं को उनके आगमन के समय से ही प्रशिक्षण से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएगा, जैसे कि उनके बैरक/हॉस्टल का स्थान, मेस की व्यवस्था, आउटडोर और इनडोर प्रशिक्षण का विवरण आदि।

ऐप में Google Map की सुविधा एकीकृत है, जिसके माध्यम से प्रशिक्षु आसानी से अपने निर्धारित हॉस्टल/बैरक, ग्राउण्ड इत्यादि निर्धारित स्थानों तक पहुंच सकेंगे।

आउटडोर, इनडोर, मेस का मैन्यू और आगे संचालित होने वाली समस्त परीक्षाओं इत्यादि का जानकारी इस ऐप के माध्यम से प्रदान की जायेगी।

उन्होंने बताया कि ऐप के माध्यम से प्रशिक्षुओं से समय-समय पर फीडबैक लिया जाएगा, जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर किया जा सके।

साथ ही साथ इसके माध्यम से प्रशिक्षुओं के परीक्षाओं का आकलन करते हुए सुधार किया जायेगा।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...