Meeting: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन:शैलेश उपाध्याय
Meeting: मंगलवार को मोतीचक ब्लॉक मुख्यालय के सभागार कक्ष में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की ब्लॉक इकाई मोतीचक की एक बैठक ब्लॉक प्रभारी गौतम मुनि तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में जून माह में तहसील मुख्यालय हाटा में प्रांतीय सम्मेलन और पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय रहे।बैठक को संबोधित करते हुए शैलेश उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन है।
यह संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करता है और ग्रामीण पत्रकारों की आवाज को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली को अनूठा बताते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।उपाध्याय ने सुकरौली ब्लॉक में जल्द ही अगली बैठक आयोजित करने के लिए ब्लॉक प्रभारी मनोज यादव को निर्देश दिए।
बैठक में जिला महासचिव अशोक कुमार, कप्तानगंज तहसील इकाई के अध्यक्ष फरेंद्र पांडेय, हाटा के अध्यक्ष गुरुदत्त गिरि, तहसील प्रभारी विद्या सागर सिंह, और सुकरौली ब्लॉक प्रभारी मनोज यादव ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में बृजेश कुमार शुक्ल, ब्रजभूषण मिश्र, संजय त्रिपाठी, श्रीराम कुशवाहा, सच्चिदानंद, जगदीश सिंह, सत्यनारायण चौरसिया, राजू कुमार गुप्ता, सतेंद्र पांडेय, नर्मदा सिंह, और मोतीचक के प्रमुख प्रतिनिधि रामू राव सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।
