DM:जनता दर्शन में डीएम ने सुनी शिकायतें, भ्रष्टाचार के मामले में की कड़ी कार्रवाई

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

DM:जनता दर्शन में डीएम ने सुनी शिकायतें, भ्रष्टाचार के मामले में की कड़ी कार्रवाई

DM: कुशीनगर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनता दर्शन कार्यक्रम में जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया।

शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
- Advertisement -

जनता दर्शन के दौरान मोहम्मद सफी, निवासी नदवा, ने चकबंदी कार्यालय कसया में कार्यरत पेशकार राजेश सिंह और प्राइवेट मुंशी लालबाबू पर गंभीर आरोप लगाए। प्रार्थी ने बताया कि परवाना भेजने के लिए उनसे 50,000 रुपये की मांग की गई और 10,000 रुपये लेने का वीडियो भी बनाया गया।

इसके अलावा, फर्जी हस्ताक्षर बनाकर दस्तावेज दाखिल किए गए और चकबंदी अधिकारी से 26 अप्रैल 2025 को अनुमोदन व 16 अप्रैल 2025 को स्थगन आदेश पारित कराया गया।

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी को तलब किया और प्रकरण की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर पेशकार राजेश सिंह को निलंबित करने और विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया।

डीएम ने कहा कि तहरीर मिलने पर पेशकार के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही, प्रार्थी के 10,000 रुपये तुरंत वापस दिलाने और पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी की इस त्वरित कार्रवाई से जनता दर्शन में आए प्रार्थियों में न्याय की उम्मीद जगी।

उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन की पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने का संदेश दिया।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस

Republic Day: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास के...

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Season: अब बदलेगा मौसम,बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी Season:...