Home loan:बस इस ट्रिक से 40 लाख के होम लोन की EMI को करें खत्म,इतने लाख बचेगा ब्याज 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Home loan:बस इस ट्रिक से 40 लाख के होम लोन की EMI को करें खत्म,इतने लाख बचेगा ब्याज

Home loan: हर किसी का सपना होता है कि उसके सिर पर अपना छत हो. लेकिन कई बार लंबे समय तक EMI के बोझ का डर घर खरीदने के सपने के बीच बाधा बन जाता है.

आज हम आपको बताएंगे कि कैसे अपने होम लोन में छोटे-छोटे बदलाव कर EMI को रफा-दफा कर सकते हैं.

- Advertisement -
- Advertisement -

हाल ही में सरकार की ओर से टैक्स में राहत और ब्याज दरों में कटौती से होम लोन की शर्तें आसान हो गई हैं.

ऐसे में यह समय अपने लोन को दोबारा प्लान करने का बेहतरीन मौका हो सकता है. अगर आप अपनी EMI थोड़ा बढ़ा देते हैं,

तो न सिर्फ आपका होम लोन जल्दी खत्म हो सकता है, बल्कि लाखों रुपये का ब्याज भी बचाया जा सकता है.

12 लाख रुपये की बचत

माना कि आपने 8.5% ब्याज दर पर 20 साल के लिए 40 लाख रुपये का होम लोन लिया है,

तो आपकी EMI लगभग 34,713 रुपये होगी. अब मान लीजिए कि हालिया टैक्स रिजीम में बदलाव की वजह से आपकी मासिक बचत 7,572 रुपये हो रही है.

अगर इस बचत में से 60% यानी करीब 4,500 रुपये आप अपनी मौजूदा EMI में जोड़ते हैं,

तो आपका लोन ड्यूरेशन 20 साल से घटकर 15 साल 2 महीने हो जाएगा.

सबसे खास बात यह है कि इस छोटे से बदलाव से आप कुल 12.02 लाख रुपये के ब्याज की बचत कर सकते हैं.

यानी लोन जल्द खत्म होने के साथ ही आपको आर्थिक रूप से भी फायदा होगा.

म्यूचुअल फंड में लगाना फायदे का सौदा?

कई लोग इस एक्स्ट्रा पैसे को म्यूचुअल फंड एसआईपी में लगाने का भी ऑप्शन चुनते हैं.

लेकिन क्या यह होम लोन चुकाने से ज्यादा फायदेमंद है? आइए इसे तरह से समझते हैं-

यदि आप 10 वर्षों तक हर महीने 4,500 रुपये म्यूचुअल फंड एसआईपी में लगाते हैं.

माना कि इस पर आपको 12% रिटर्न मिल रहा है तो आपका कुल निवेश 5.4 लाख रुपये होगा.

10 साल बाद यह राशि बढ़कर लगभग 10.45 लाख रुपये हो सकती है. टैक्स कटने के बाद आपको करीब 9.21 लाख रुपये मिलेंगे.

इस बीच, 10 साल बाद आपके लोन का बकाया मूलधन 28.14 लाख रुपये होगा. अगर आप पूरी 9.21 लाख रुपये की राशि लोन में डालते हैं,

तो मूलधन घटकर 18.93 लाख रुपये रह जाएगा. यानी शेष 10 साल भी आपको 9 लाख से ज्यादा ब्याज देना होगा.

इससे साफ है कि एक्स्ट्रा EMI पेमेंट करना म्यूचुअल फंड में निवेश से ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related