Meeting: खण्ड विकास अधिकारी की उपस्थिति में ब्लाक के सभागार में क्षेत्र पंचायत की हुई खुली बैठक
Meeting: ( कम्प्यूटर जगत ) कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर में शुक्रवार को ब्लाक के सभागार में क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक हुई।
जिसमें पिछली कार्ययोजना की पुष्टि की बाद 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए कुल पांच करोड़ की 20 प्रस्तावित परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में वीडीसी सदस्यों,प्रधानों व जिला पंचायत सदस्यों के सवालों का जवाब अधिकारियों ने दिया।
अनुपस्थित रहने वाले कई विभाग के कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई को संस्तुति की गई
तथा कार्रवाई के लिए खंड विकास अधिकारी को सर्वसम्मति से अधिकृत किया गया।मनरेगा योजना 15 वां वित्त आयोग की योजना, कृषि कार्यक्रम,पशु पालन,राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना,जन्म प्रमाण पत्र,आयुष्मान कार्ड, आवास आदि से संबंधित समस्या पर चर्चा हुई।
विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके बैठक की शुरुआत किया। कहा कि शासन की नीति सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की है।
लोक कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। भ्रष्टाचार स्वीकार्य नहीं होगा।
बीडीओ रवि कुमार रंजन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार विकास योजनाएं संचालित होनी चाहिए।
शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।अध्यक्षीय संबोधन में प्रमुख ऊर्मिला देवी ने बीते वर्ष में हुए विकास कार्यों की रुपरेखा प्रस्तुत किया।
प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया।जिपंस राजन कुमार शुक्ला व लखीचंद यादव,खंड शिक्षा अधिकारी विजयपाल नारायण त्रिपाठी,प्रधान हरीलाल यादव आदि ने भी संबोधित किया।
संचालन प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया।
उपाध्यक्ष प्रधान संघ विश्वविजय सिंह, नागेंद्र गुप्ता, राजेश राय, विजय बहादुर सिंह,कृष्णकांत यादव, संतोष कुमार, दिनेश सिंह, कमलनयन सिंह गौरव जायसवाल, मधुबन सिंह, जेपी कुशवाहा, पूर्व प्रधान विनय तिवारी व ब्रजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
