Dead body: खेत के किनारे पेड़ से लटका मिला 38 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी 

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Dead body: खेत के किनारे पेड़ से लटका मिला 38 वर्षीय युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Dead body: कुशीनगर जनपद में हाटा कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर के समीप नहर के पास खेत में एक पेड़ से युवक का शव लटकता देख लोगों में सनसनी फ़ैल गयी।

मृतक की पहचान गांव के ही रामप्रवेश कन्नौजिया 38 वर्ष पुत्र जयप्रकाश कन्नौजिया के रूप में हुई।

- Advertisement -
- Advertisement -

शुक्रवार की सुबह गांव सभा लक्ष्मीपुर के कुछ किसान धान काटने के लिए गांव के उत्तर अपने खेत के तरफ गए तो नहर के किनारे एक पेड़ से शव लटकता देख शोर मचाने लगे।

मृतक के गले में लगा रस्सी का फंदा पेड़ से लटक रहा था। वहीं मृतक के मुख पर तौलिया बधा था।

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुशील शुक्ल ने मय फोर्स मौके पर पहुँच पेड़ से लटके शव को उतार कब्जे में लेकर पी एम के लिए भेजवाया।

मृतक की पत्नी सावित्री अपने वच्चों के साथ कुछ दिनों से मायके थरआडीह गयी थी।

घर पर रामप्रवेश अकेले रहते थे। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल ने कहा कि मृतक कुछ दिनों से अकेले ही घर पर रहते थे।

उनके बीमार व तनाव में रहने के बात भी परिजन कह रहे है। मामला आत्म हत्या का लगता है।

पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पस्ट हो जायेगा। सभी पहलुओं पर जाँच कर कारवाई होगी।

मृतक अपने पीछे पत्नी सावित्री उम्र लगभग 35 वर्ष, पुत्र रत्नेश कुमार 15 वर्ष व पुत्री पुष्पांजलि उम्र लगभग 9 वर्ष को छोड़ गए।

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...