Gandak Canal: मुख्य पश्चिमी गंडक नहर टूटी,आवागमन ठप, गांवों के लोग भयभीत

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Gandak Canal: मुख्य पश्चिमी गंडक नहर टूटी,आवागमन ठप, गांवों के लोग भयभीत

Gandak Canal: जनपद कुशीनगर के तहसील खड्डा ग्राम पंचायत गैनही जंगल के सामने झुलनीपुर से पडरौना आने-जाने वाली मुख्य सड़क टूटकर ध्वस्त हो गई है।

यह देख आस पास के गांवों के लोग भयभीत हो गए। मौके पर इसे देखने भारी भीड़ जुट गई। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और सिंचाई महराजगंज के अधिकारियों बार्ता की वही तहसीलदार खड्डा की देखरेख में नहर की पटरी को भरने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

- Advertisement -
- Advertisement -

नहर की पटरी को भरने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

जानकारी के मुताबिक गण्डक नदी क्षेत्र में बाढ़ के कारण जल अधिग्रहण क्षेत्र में पानी का दबाव छितौनी तटबंध पर लगातार बना हुआ है।

गैनहीं गांव के पास बंधे से सटे गैनहीं ड्रेन में अत्यधिक पानी के दबाव से नहरी की पटरी में रिसाव के चलते दबाव बना और ड्रेन का पानी नहर गहराई में भर भराकर टूट गई।

जिससे नहर बन्द होने से पानी नहीं चलने के बावजूद भी नहर में पानी की धारा लगातार गिर रही है।

मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर का हिस्सा महराजगंज जिले में होने के कारण महराजगंज सिंचाई विभाग के एसडीओ बीके वर्मा, अवर अभियंता इमरान आलम सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद होकर बांस, झाड़ियों सहित पेड़ की टहनियों आदि डालकर मिट्टी को बोरे में भरकर पटरी मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं।

वहीं सूचना मिलते ही विधायक विवेकानंद पाण्डेय मौके पर पहुंचकर सिंचाई विभाग के अफसरों से वार्ता की और इसे विभाग की लापरवाही बताया।

विधायक ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर हो और हर हाल में जल्दी से जल्दी आवागमन बहाल किया जाय।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related