Cleanliness campaign: सरस्वती देवी महाविद्यालय के छात्र/ छात्राओं ने स्वच्छता अभियान एवं सामुदायिक सहयोग की भावना पर जागरूकता कार्यक्रम किया प्रस्तुत
रिपोर्ट : अनिल कुमार सिंह
Cleanliness campaign: जनपद कुशीनगर के खड्डा तहसील अंतर्गत ग्रामसभा गुलहरिया में सरस्वती देवी महाविद्यालय खड्डा बाजार कुशीनगर के छात्र/ छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना ( National Service Scheme ) कैंप का आयोजन किया।
इसमें छात्र/ छात्राओं द्वारा स्वच्छता अभियान एवं सामुदायिक सहयोग की भावना पर जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस कैंप में छात्रों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर अनेक चार्ट एवं बैनर भी प्रस्तुत किए।
इस दौरान छात्रों ने राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय वाक्य ‘ मैं नहीं बल्कि आप ‘ को भी चार्ट में प्रदर्शित कर आमजन को सामुदायिक सेवा हेतु प्रेरित किया।

आयोजन में हाथों में तख्ती लिए छात्रों ने स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता , स्वच्छता जीवन का आधार आदि अनेक स्लोगन भी प्रदर्शित किए।
इसी क्रम में छात्रों के दल ने ग्रामसभा के मुख्य चौराहे एवं शिव मंदिर में स्वच्छता अभियान भी चलाया तथा मंदिर प्रांगण को पूरी तरह साफ स्वच्छ किया।
प्लास्टिक निराकरण की प्रतिकृति एवं स्वच्छ खानपान का चार्ट शिविर के प्रमुख आकर्षण रहे। इस शिविर में प्रमुख रूप से संजना, सौम्या, इंदु, निगम, प्रतिभा, ज्योति, शीतल, गायत्री, हरिकेश, इंद्रजीत आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।
शिविर का संचालन साक्षी विश्वकर्मा एवं उपेश राव ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य दीपक मिश्र ने शिविर स्थल पर पहुंचकर सभी के प्रति आभार प्रकट किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के गीत के साथ शिविर का समापन हुआ।
