Hunger Strike till death: मनरेगा के भ्रष्टाचार को रोकने हेतु मनरेगा मजदूर संघ के पदाधिकारीयों ने किया आमरण अनशन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Hunger Strike till death: मनरेगा के भ्रष्टाचार को रोकने हेतु मनरेगा मजदूर संघ के पदाधिकारीयों ने किया आमरण अनशन

Hunger Strike till death: कुशीनगर जनपद के थाना क्षेत्र खड्डा अन्तर्गत के ग्राम सभा शाहपुर नौकाटोला में विगत दोनों एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के द्वारा संचालित

समूह की रम्भा देवी को कम्पनी द्वारा दिए गए लोन की रिकवरी में उसके घर में रखी गई!

- Advertisement -
- Advertisement -

खाद्य सामग्री जैसे गेहूं, चावल व अन्य सामानों को जबरजस्ती ले जाने पर रम्भा देवी को सदमा लगा गया

जिससे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई। गांव के आक्रोशित मनरेगा मजदूर संघ श्रमिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका प्रसाद ने

सात सूत्रीय मांगो को लेकर गांव में ही “आमरण अनशन” पर बैठ गए। उक्त आमरण अनशन की सूचना मिलने पर

उपजिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुण्डीर पहुंच गए तथा इनके द्वारा बहुत प्रयास करने के बावजूद भी कोई सार्थक हल नहीं निकल सका हैं।

जानकारी के मुताबिक जनपद के थाना क्षेत्र खड्डा अन्तर्गत के ग्राम सभा शाहपुर नौका टोला में रम्भा देवी नामक महिला के द्वारा समूह का पैसा निकाली थी जो समय से जमा नहीं कर सकी।

जिससे माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा रम्भा देवी के घर रखा 12 बोरा गेहूं व अन्य कीमती सामान उठा ले जाने पर इस सदमे को सहन नहीं कर सकी।

जिससे उक्त महिला को हार्ट अटैक हो जाने से उसकी मृत्यु हो गई। जिस पर समूह के अन्य लोगों के द्वारा दु:ख व्यक्त किया गया।

जिसकी खबर मनरेगा मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका प्रसाद, गजानंद राम, प्रदेश कोषाध्यक्ष तबारक हुसैन,जिला अध्यक्ष कुशीनगर पवन कुमार, जिला महासचिव अर्जुन कुमार को जब हुआ।

जनपद के संचालित समूह की कार्यकत्रियों के साथ “आमरण अनशन” प्रारम्भ कर दिये

तो उन्होंने ग्राम सभा शाहपुर नौकाटोला पहुंचकर पूरे जनपद के संचालित समूह की कार्यकत्रियों के साथ “आमरण अनशन” प्रारम्भ कर दिये।

और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित अपने सात सूत्रीय मांग पत्र में उन्होंने लिखा है।

प्रदेश भर के बैंकों द्वारा स्वयं सहायता समूह को दिए गए लोन को माफ करने, ग्रामीण समूह के सदस्यों को माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा दिए गए।

लोन को उचित तरीके से निपटारा करते हुए उनके द्वारा ऋण देने और वसूली करने की एक ऐसी नियमावली बनायी जाए।

कि जिससे ग्रामीण समाज के लोगों को प्रताड़ना नहीं झेलनी पड़े ,मनरेगा के भ्रष्टाचार को रोकने हेतु।

मृतक महिला के परिवार को भरण-पोषण के लिए सरकारी मुआवजा देने की मांग

मनरेगा मजदूर संघ को निगरानी एवं निरीक्षण का प्रभावी अधिकार प्राप्त हो,नदियों की खुदाई

और उसके दोनों तरफ वृक्ष लगाने एवं संरक्षण हेतु मनरेगा मजदूर संघ को क्रियान्वयन करने की जिम्मेदारी देने,

मनरेगा समूह के रेस्टोरेंट की सोशल ऑडिट करने,माइक्रोफाइनेंस कंपनी के संचालक पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने

और मृतक महिला रम्भा देवी के परिवार को भरण-पोषण के लिए सरकारी मुआवजा देने आदि की मांग की गई है।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष खड्डा अनिल कुमार सिंह व थानाध्यक्ष हनुमानगंज अजय कुमार पटेल मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जमें हुए है।

उपजिलाधिकारी ने आंदोलनकारियों से की वार्ता

उपजिलाधिकारी खड्डा ऋषभ पुण्डीर के द्वारा आंदोलनकारियों से वार्ता के उपरांत भी कोई सार्थक हल नहीं निकल सका है।

समाचार लिखे जाने तक अभी ग्राम सभा शाहपुर नौकाटोला में मनरेगा मजदूर संघ के पदाधिकारीयों के द्वारा आमरण अनशन जारी है।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की उठाई मांग

Kushinagar Airport: विधायक पी.एन. पाठक ने कुशीनगर एयरपोर्ट से...

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश

Board Exam: डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण,नकलविहीन परीक्षा कराने के...

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

Procession: महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात शोभायात्रा, श्रद्धालुओं का...