Violence: अलग-अलग घटनाओं में असमाजिक तत्वों ने डोल मेला में मचाया तांडव, आधे दर्जन जख्मी, कार्यवाही की गुहार
violence: उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर के स्थानीय उपनगर का ऐतिहासिक डोल मेला महावीरी आखाड़ा इस वर्ष अश्लीलता एवं अराजकता की भेंट चढ़ गया।
जिसके चलते जहां अलग-अलग घटनाओं में आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए!
वहीं एक व्यक्ति ने नगर के ही कुछ लोगों पर साजिश के तहत गोलबंद हो प्राण घातक हमले किए जाने का आरोप लगाते हुए सेवरही
पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सेवरही में वर्षों से परंपरागत तरीके से मनाए जाने वाले
ऐतिहासिक डोल मेला महाबीरी आखाड़ा इस वर्ष फूहड़ता, अश्लीलता एवं अराजकता की भेंट चढ़ बेरंग व फीका साबित हुआ।
जिसके चलते प्रशासनिक टीम की लापरवाही एवं शिथिलता से जहां अराजक तत्वों ने
आधे दर्जन लोगों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम देते हुए लहूलुहान किया कर दिया गया।
जमकर गाली गलौज और धक्कामुक्की भी देखने को मिली
वही आखाड़ा नम्बर एक के आयोजन समिति से जुड़े सदस्यों द्वारा कस्बे के मालगोदाम तिराहे पर पंहुचते ही आपस में ही
वर्चस्व की लड़ाई को लेकर जमकर गाली गलौज और धक्कामुक्की भी देखने को मिली।
वही महावीरी अखाड़ा डोल मेले के दौरान अखाड़े के खिलाड़ियों द्वारा हैरतअंगेज करतब व धार्मिक भजनों पर शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति की
जा रही थी, वही सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर ट्रैक्टर ट्रॉली पर बने स्टेज से आर्केस्ट्रा की
नर्तकियों द्वारा अर्धनग्न हो भोजपुरी के असभ्य गीतों पर नृत्य किये जाने से सम्भ्रान्त लोगों सहित महिलाएं एवं युवतियां शर्मसार होती रही।
इसी क्रम में नगर के राजेंद्र नगर वार्ड निवासी रामनरेश रौनियार पुत्र स्वर्गीय दीनानाथ रौनियार ने सेवरही पुलिस को तहरीर सौंप बताया गया
कि शनिवार की देर शाम नगर के ही कुछ लोगों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय परिसर में
प्रशासनिक टीम के बैठने हेतु लगाए गए कुर्सी मेज को अव्यवस्थित करते देख मना करने पर गोलबंद हो उन्हें तथा
उनके परिजनों को धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया।
पीड़ित ने सेवरही पुलिस को तहरीर सौंप दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बहरहाल कस्बे के सम्भ्रान्त लोगों सहित आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा इन सभी घटना क्रम में प्रशासनिक टीम की
लापरवाही एवं निष्क्रियता करार देते हुए कहा कि वैसे तो डोल मेला को सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद के आठ थानों की पुलिस टीम लगाई गई
थी बावजूद इसके सेवरही का ऐतिहासिक डोल मेले में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा रंग में भंग डालने का प्रयास किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया
इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक सेवरही दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के तहरीर के आधार पर
तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
