Cash: बैंक के कैश से 10.71 लाख रुपये कैशियर लेकर हुआ फरार

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Cash: बैंक के कैश से 10.71 लाख रुपये कैशियर लेकर हुआ फरार

Cash: उतर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में लोटन कोतवाली क्षेत्र के बड़ौदा यूपी बैंक शाखा ठोठरी का कैशियर बैंक के कैश से 10.71 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है।

शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

हर कोई इस बात से हैरान है कि आखिर कैशियर ने अपनी नौकरी और सम्‍मान दांव पर लगाकर ऐसा काम क्‍यों किया?

बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक ठोठरी बाजार के कैशियर सावन कुमार सिंह की ओर से बैंक के कैश से शुक्रवार को 10.71 लाख रुपये लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है।

शाखा प्रबंधक विकास सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि बैंक बंद करने के बाद कैशियर 1071019 रुपये लेकर फरार हो गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

कैश को जब मिलाया गया तो रुपये गायब थे। कैशियर का मोबाइल भी नहीं मिल रहा था। कैश लेकर फरार हुए कैशियर के बारे में मैनेजर ने अधिकारियों को सूचना दे दी है।

बताया जा रहा है कि जब बात नहीं बनी और कैशियर का सुराग नहीं मिला तो शुक्रवार की देर रात शाखा प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कैशियर के विरुद्ध धारा 316(5) गबन का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि शाखा प्रबंधक ने तहरीर दी है।

केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। कैशियर को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...