Injured: रेता क्षेत्र में मगरमच्छ के हमले से किशोर गंभीर रुप से हुआ घायल
Injured: जनपद के कुशीनगर में मगरमच्छ के हमले से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
किसी तरह से भाई के साथ मिलकर अपनी जान बचाकर गांव की तरफ आया।
जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। अब वह खतरे से बाहर है।
मामला खड्डा थानाक्षेत्र स्थित नारायणी नदी के उस पर रेता क्षेत्र का है।
नदी में दिखते हैं हिंसक जानवर
गौरतलब है कि नदी में पानी का डिस्चार्ज बाल्मीकि नगर बैराज से अब काम हो गया है।
जिसके कारण नदी का जलस्तर धीरे-धीरे नीचे जा रहा है। रेता के गाँव में घुस चुका था।
पानी गांव की तरफ से वापस हो रहा। लेकिन आफत रेताक्षेत्र वालों के लिए कम नहीं है।
नदी के हिंसक जानवर जो पानी में आए थे वह अब भी नहीं लौटे हैं। ये लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
हरिहरपुर गांव का 14 वर्षीय किशोर जिसका नाम सूरज चौधरी अपने बड़े भाई प्रिंस के साथ खेत में काम कर रहे थे
अपने पिता बिकाऊ चौधरी के लिए खाना पहुंचाने गया था। लौटते समय थोड़ा सा पानी का सोता जो बह रहा था
उसे पर कर आना था। जैसे ही वह पर करना शुरू किया तभी उसके पैर को मगरमच्छ ने दबोच लिया।
मगरमच्छ के इस हमले में धैर्य नहीं खोया
गनीमत यह रही कि उसका बड़ा भाई प्रिंस भी उसके साथ था।
दोनों ने मगरमच्छ के इस हमले में धैर्य नहीं खोया और किसी तरह से उसके चंगुल से खुद को बचा लिया।
Disclaimer :- हम जानते हैं कि सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी खबरें वायरल होती हैं।
इसलिए हम सभी को सतर्क रहने की सलाह देते हैं। हम चाहते हैं
कि आप आधिकारिक स्रोतों से जाँच करें और खबर की सटीकता को सुनिश्चित करें।
क्योंकि यहां दी गई जानकारी के लिए “computersjagat.com ” कोई ज़िम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है
