Festival: स्यारौल में गुरु गोरखनाथ प्राकट् महोत्सव 2024 का हुआ भव्य आयोजन

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Festival: स्यारौल में गुरु गोरखनाथ प्राकट् महोत्सव 2024 का हुआ भव्य आयोजन

Festival: युवा सोच आर्मी संस्था द्वारा शिवगोरक्ष महाकाल मंदिर स्यारौल हरिगढ़ में सर्वप्रथम भगवान गुरु गोरखनाथ महाराज जी की प्रतिमा को माल्यार्पण के के बाद पूरे विधि विधान से हवन पूजन किया गया

इसके बाद भजन संकीर्तन के माध्यम से गुरु गोरखनाथ की महिमा का गुणगान किया गया उसके बाद मे जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया इस आयोजन में गाँव के प्रदेश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

इस अवसर पर फायर ब्रांड साध्वी प्राची ने अपने भाषण से महिलाओं के अंदर जोश प्रवृत्ति लाते हुए गुरु का मह्त्व बताया गुरु गोरक्षनाथ जी ने भटके हुए सनातनी हिन्दु समाज को एक सूत्र में बांधने का काम किया।

उन्होंने हमे इस जीवन और परलोक के जीवन के बारे में ज्ञान दिया उन्होंने हमें सबसे पहले पूरे विश्व में योगसूत्र दिए जिनपर चलकर हम जीव प्रकृति और माया के बीच संतुलन बना सकें

और हमारे यहाँ संतों की शिक्षाये हिन्दू धर्म का आधर हैं हमारे यहां अनेक कालजयी संत हुए जिसमें शिवशंकर अवतारी महायोगी गुरु गोरक्षनाथ जी का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है उनकी पीठ आज भी हिन्दू संगठनों का केंद्र है

युवा सोच आर्मी की सह संस्थापक मुस्कान रघुवंशी जी धर्म प्रचारक सोशल मीडिया क्रिएटर ने बाबा गोरखनाथ के जीवन चरित्र की शिक्षा गुरुकुल के माध्यम से महिलाओ को बताई युवाओं को गुरु गोरखनाथ जी के जीवन में उतार कर कार्य करना चाहिए,

सुप्रसिध्द कथा वाचक पूज्य साक्षी शुक्ला व्यास जी महाराज कहती है विश्व में एक बड़ी कीर्ति लिखने वाले प्रेम अहिंसा दया सनातन धर्म प्रणेता महायोगी गुरु गोरखनाथ हमे सिखाते है धर्म की सेवा और कर्तव्य निष्ठा अपने भजन के माध्यम से महिलाओ को झूम ऊढाया सभी जय बाबा के भाव में नाचने लगी,

युवा सोच आर्मी के संस्थापक रोहित कुमार जोगी ने बताया संस्था यह आयोजन हर वर्ष करती आ रही है हमारा एक ही संकल्प है गुरु गोरखनाथ जी महाराज जी का संकल्प पूर्ण करना है

आपने बच्चों को दे संस्कार की ताकत और कहा में बड़ा ही सौभाग्यशाली हूँ मेने नाथ सम्प्रदाय जोगी घर में जन्म लिया यहां केवल धर्म मानव सेवा सिखाई जाती है

बचपन से ही संस्कारों की एक नीव डाल दी जाती है शिवशंकर के अवतारी के गुरु गोरखनाथ का वनसज होना गर्व की बात है युवा सोच आर्मी संस्था ने कई मुहिम चलाई है

गरीब बच्चों के लिए शिक्षा पाठशाला जो अब तक दस हजार से अधिक बच्चों को संस्कार प्राथमिक शिक्षा दे रही है,

नारी साहसी मुहिम ने पाँच हजार से अधिक महिलाओं को सिलाई मशीन सेंटर आत्मरक्षा परिक्षण प्रदान कराए रोजगार के अवसर प्रदान किए जोगी का कहना है युवा सोच ही देश को विकशित बना सकती है,

मास्टर चंद्रपाल सिंह निर्देशक युवा सोच आर्मी, संरक्षक बाबा लालाराम चौधरी ने सभी आए संतों आचार्य वक्ताओं को पारम्परिक पोशाक बाबा की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया

मास्टर जी कहते है नाथ सम्प्रदाय का मुख्य कार्य संस्कार प्रवाहित करना होता है धर्म रक्षा ही संकल्प है,

कार्यक्रम मुख्य अतिथि योगी तेजपाल सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगी योगी नाथ सम्प्रदाय संगठन का कहना है

हमारा समाज हमेशा से गुरु गोरखनाथ की शिक्षाओं को सर्वसमाज मे प्रचारित प्रसारित करने के लिए जाना जाता है लेकिन अब हमें शिक्षा को अपना प्रथम उद्देश्य मानते हुए बच्चों को आगे बढ़ाना होगा,

शोभायात्रा मुख्य अतिथि श्री स्वदेश कुमार सिंह सीईओ GNIOT कॉलेज नोएडा, विशिष्ट अतिथि पंकज कुमार जी, संजय शर्मा चेयरमैन खैर रहे,

सुप्रसिद्ध धर्म रक्षा वक्ताओं ने भाग लिया पूज्य प्रिया व्यास जी वृंदावन, आचार्य दीपक कृष्ण गुरु जी दिल्ली, स्वामी शिवानंदगिरी, स्वामी शिवानंद गिरी, महंत भूरानाथ जी, वेद प्रकाश गोस्वामी, ने धर्म का गुणगान किया,

गांव की महिलाओं का कहना है कि यह इस गांव पहला आयोजन है जिसमें इतने अच्छे वक्ता आए है बाबा का गुणगान हमारे लिए बड़ा ही अद्भुत रहा है

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related