Wheat: अज्ञात कारणों से आग लगने से सैकड़ो बीघा गेहूं की फसल जलकर हुए खाक, मौके नहीं पहुंचा फायर बिग्रेड की गाङी
Wheat: जनपद के विकास खण्ड सुकरौली अन्तर्गत के ग्राम सभा बसंतपुर,बरसैना में आग का कहर अन्नदाताओं पर जमकर टुटा।
अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब सैकड़ो बीघा गेहूं कि फसल जलकर खाक हो गया l
आग लगने के बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन करने के बाद भी मौके पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को दिन में लगभग 01:00 बजे तेज हवाओं के चलने के कारण लगभग पांच -छः दर्जन किसानों को आग कि कहर ने जीविका छीन ली।
किसानों को रोटी खाने के लाले पड़ गए।सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर किसानों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत कर बोरिंग से पानी निकालने के लिए खेतों में पम्पिंग सेट का प्रयोग कर आग पर पानी चला कर बुझाया गया l इस आपदा को लेकर किसानों को गहरा आघात पहुंचा हैl
