Girlfriend: बड़ी बहन के देवर से इश्क कर बैठी युवती, मंदिर में की शादी, फिर पुलिस के पास पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका
Girlfriend: यूपी के अमरोहा में एक युवती को अपनी बड़ी बहन की ससुराल आने-जाने के दौरान उसके देवर से मोहब्बत हो गई।
दोनों एक-दूसरे से चोरी-छिपे मिलने लगे। दोनों के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग की जानकारी न तो युवती की बहन को थी और न ही उसके ससुराल वालों को।
दोनों का इश्क इस कदर बढ़ गया कि फिर शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन घर वालों के डर से दोनों बोल नहीं पाए और एक दिन घर से फरार हो गए। दोनों ने मंदिर में जाकर शादी कर ली।
अपनी सुरक्षा के चलते दोनों सीधे कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई।
प्रेमिका प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी तो समझौता कराकर युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया।
मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक किसान ने अपनी बड़ी बेटी की शादी मुरादाबाद जिले के कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ की थी।
किसान की छोटी बेटी अक्सर बहन की ससुराल चली जाया करती थी। इसी बीच युवती का बहन के देवर के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे।
दोनों का इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि बात शादी तक पहुंच गई। शुक्रवार को युवती बिना कुछ बताए प्रेमी संग फरार हो गई।
परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन दोनों का कहीं कुछ पता नहीं चला। परिजन अभी प्रेमी युगल को तलाश कर ही रहे थे कि दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली और दोनों मैरिज सर्टिफिकेट लेकर डिडौली कोतवाली पहुंच गए।
खुद को बालिग बताते हुए शादी करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने दोनों परिवार के सदस्यों को कोतवाली बुला लिया। पंचायत में हुए समझौते के बाद युवती को प्रेमी के साथ कुंदरकी भेज दिया।
