dead body: सड़क किनारे बोरो पर बहुत देर से बैठे थे कौअे, लोगों को हुई हैरानी- खोलकर देखा तो मच गई चीख-पुकार
dead body: यूपी के अमरोहा में महिला की निर्मम हत्या कर शव को दो बैग में भरकर फेंक दिया। हत्यारों ने महिला के शरीर के 20 टुकड़े किए हैं।
सड़क किनारे बैग पड़े देख कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो घटना की जानकारी हुई।
मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि घटना को किसी अन्य स्थान पर अंजाम देकर शव यहां फेंका गया है।
यह घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव खेतापुर के पास की है। अमरोहा-नौगावां सादात रोड से गांव रजाकपुर के सामने से मंडी धनौरा रोड की तरफ रिंग रोड गुजर रहा है। यहां पुलिस पिकैट भी लगती है।
मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे लोग उधर से गुजर रहे थे तो गांव खेतापुर की तरफ जाने वाले रास्ते के किनारे सफेद रंग के प्लास्टिक के दो बोरे पड़े देखे। उन पर मक्खी उड़ रही थीं और कौवे भी आसपास बैठे थे।
शक होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। प्लास्टिक के दोनों बोरों को खोलकर देखा तो उनमें बैग थे।
एक बोरे में धारीदार हरे रंग तो दूसरे में काले रंग का बैग था। बोरों में नीचे बैग तो उपर से किसी महिला के कपड़े भरे थे। पुलिस ने जब बैग खोले तो होश उड़ गए। दोनों बैग में महिला का कटा हुआ शव था।
किसी ने महिला की हत्या कर शव के एक या दो नहीं बल्कि 20 टुकड़े किए थे। गर्दन, सीना, बांह, हाथ, पैर सबकुछ कटे हुए थे। उन्हें दोनों बैग में भरकर यहां फेंका गया था। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सीओ अंजलि कटारिया भी मौके पर पहुंच गई तथा मामले की जानकारी ली। मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष के करीब है। बैग में मिले कपड़े मृतका के माने जा रहे हैं। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक नौगावां सादात पंकज तोमर ने कहा कि संभवत किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।
अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही घटना का राजफाश किया जाएगा।
फोरेंसिक टीम व डाग स्क्वायड भी पहुंचा
अमरोहा: महिला का शव बैग में मिलने की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए। साथ ही डाग स्क्वायड भी मौके पर बुलाया गया।
परंतु कोई सफलता नहीं मिली। शिनाख्त के लिए जिले के साथ ही आसपास के जिलों के थानों में भी मृतका का फोटो भेजा गया है।
