Machinery Device: गन्ना खेती में मशीनरी यन्त्र को लेकर जागरूकता रैली को किया गया रवाना
Machinery Device: चीनी मिल अवध शुगर एण्ड एनर्जी लि० (यूनिट न्यू इण्डिया शुगर मिल्स) ढाढा बुजुर्ग हाटा के अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह द्वारा सोमवार को चीनी मिल मेनगेट से झण्डी दिखाकर बसन्तकालीन गन्ना बुवाई अभियान हेतु “गन्ना खेती में मशीनीकरण का महत्व” जागरूकता रैली को रवाना किया गया।
अधिशाषी अध्यक्ष के द्वारा रैली को सम्बोधित करते हुये समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रैली के उद्देश्य के सम्बन्ध में बताया कि हमारा प्रयास है कि हमारी औसत पैदावार 400 कुं० प्रति एकड़ हो तथा हमारे किसानों की लागत कम हो,
इसके लिए हमारे द्वारा बसन्तकालीन गन्ना बुवाई में अधिक से अधिक क्षेत्रफल में उन्नतशील अगेती प्रजातियों की जैसे को0 15023, को0 0118, कोलख0 14201 की बुवाई करने, खेती में मशीनीकरण (लेबर लेस फार्मिंग) द्वारा अधिक से अधिक गन्ना उत्पादन लेने हेतु कृषकों को जागरूक करने हेतु चीनी मिल तथा प्रैगमेटिक्स रिसर्च एण्ड एडवाइजरी सर्विस प्रा० लि० नई दिल्ली द्वारा चीनी मिल क्षेत्र में मिलकर कार्य किया जा रहा है।
इसमें खेत की गहरी जुताई,आटोमेटिक प्लान्टर द्वारा 4 फिट की दूरी पर गन्ने की बुवाई करना, निराई गुड़ाई एवं कटाई तक के समस्त कार्य मशीनों के द्वारा किया जायेगा, जिसमें किसान के समय व पैसे दोनों की बचत होगी।
बसंतकालीन गन्ना बुवाई जागरूकता रैली चीनी मिल के ग्रामों महुआरी,पडरी,परसिया, बरसैना, पट्टन,पटनी आदि ग्रामों से होकर गुजरी जहाँ बरसैना ग्राम के ग्राम प्रधान डब्लू सिंह द्वारा जागरूकता रैली का स्वागत किया गया तथा समस्त स्टाफ को जलपान कराया गया।
इस मौके पर विजय वीर राणा, अधिशाषी उपाध्यक्ष (CCH), सुरेन्द्र उपाध्याय (उपाध्यक्ष गन्ना), ओ०एन० मिश्रा (उपाध्यक्ष उत्पादन),राजेश गुप्ता (उपाध्यक्ष लेखा),वी०एस० मिश्रा (महाप्रबन्धक यांत्रिक)
पुष्पेन्द्र ढाका (सहा० उपाध्यक्ष (गन्ना),प्रांशु शर्मा (उप महाप्रबन्धक, एच०आर०), डी०डी० सिंह (उपमहाप्रबन्धक (गन्ना),राजकिशोर गुप्ता (आई०टी० हेड) एवं समस्त जोन के जोनल प्रबन्धक अपने अधिकनस्थ स्टाफ के साथ उपस्थित थे।
