Engineering: जे॰ई॰ई॰ मेन 2024 की परीक्षा में जयदीप बने जिला टॉपर, आशीष दूसरे स्थान पर
एबीसी क्लासेस के निदेशक राकेश जायसवाल व हिमान्शु जायसवाल ने टॉपरों को पुरस्कार राशि देकर किया सम्मानित
Engineering: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जे.ई.ई. मेन 2024 में नगर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्था एबीसी क्लासेस कुशीनगर के बच्चों ने इस बार फिर बाजी मारी।
जे.ई.ई. मेन 2024 की परीक्षा में जयदीप कुशवाहा जिला टॉपर बने व आशीष पाण्डेय दूसरे स्थान पर रहे। संस्थान द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानाध्यापक रमेश कुशवाहा व उर्मिला देवी के पुत्र जयदीप कुशवाहा निवासी मठिया ख़रीद, वार्ड नम्बर-10, सरोजनी नगर, तरकुलवा, देवरिया ने जे॰ई॰ई॰ मेन 2024 में 99.64 प्रतिशत पाकर जिले में टॉप किया
वहीं ज़िले में दूसरे स्थान पर सोनबरसा पाण्डेय डीह, वार्ड नम्बर-19, शिवाजी नगर, कुशीनगर निवासी राजीव पाण्डेय व प्रधानाध्यापक निशा ओझा के पुत्र आशीष पाण्डेय को 99.52 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ।
तीसरे स्थान पर स्वेता कुशवाहा पुत्री चंद्रशेखर कुशवाहा व लक्ष्मी देवी निवासी गंडक कॉलोनी, फ़ाज़िलनगर ने 96.51 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
एबीसी क्लासेस के छात्रों ने जिले में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर संस्था के निदेशक व न॰पा॰प॰ कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल व निदेशक हिमांशु जायसवाल सहित शिक्षकों ने छात्रों और उनके माता पिता को सम्मानित किया व ज़िले में प्रथम आए जयदीप को 51000/- रू॰, ज़िले में दूसरे पे आये आशीष को 51000/- रू॰ और स्वेता को 25000/- रू॰ पुरस्कार राशि भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
निदेशक राकेश जायसवाल ने कहा कि अपनी कर्मठता के बल पर व्यक्ति सफलता के लक्ष्य को प्राप्त करता है। इसलिए कड़ी मेहनत, ईमानदारी से अध्ययन करें।
आप सदा आगे बढ़ेंगे। इस दौरान शिक्षक ई० अंकुश गुप्ता, डॉ अरविंद शुक्ला, ई० राहुल कुमार गुप्ता, डॉ फ़िरोज़ अली अंसारी, सच्चिदानंद तिवारी, अमरेन्द्र पाठक, विनय प्रभाकर पाण्डेय एवं विवेक मिश्रा ने सफल छात्र – छात्राओं को बधाई दी है।
