Winter: सुनो लड़कों सर्दियों में ये चीजें खाते हो तुरंत छोड़ दो, हो सकती हैं कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याएं

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Winter: सुनो लड़कों सर्दियों में ये चीजें खाते हो तुरंत छोड़ दो, हो सकती हैं कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्याएं

winter: अगर आप खाने के शौकीन हैं और अपना पसंदीदा खाना देखते ही टूट पड़ते हैं तो आपको सावधान रहना चाहिए। खासकर तब जब आपको अक्सर कब्ज रहता है।

क्योंकि सही तरीके से डाइट न लेना, कब्ज और पेट दर्द जैसी दिक्कतों का कारण सकता है। तो आइए जानते हैं कि हमें सर्दी के मौसम में किन-किन चीज़ों को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :Brain Health: दिमाग को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 6 आदतें, समय रहते बदलें अपनी लाइफस्टाइल

कब्ज़ से मुक्‍ति पाने के ल‍िए खाएं ये 7 चीजें

डेयरी उत्पाद

डेयरी उत्पाद कब्ज से परेशान रहने वालों लोगों के लिए हानिकारक माने जाते हैं। ऐसे में उन्हें winter के मौसम में इससे बचना चाहिए। NLM में प्रकाशित एक लेख के मुताबिक डेयरी उत्पादों में लैक्टोज और वसा की मात्रा अत्यधिक होती है, जो कई लोगों को हज़म नहीं होते हैं।

फास्ट फूड्स

पिज़्ज़ा, बर्गर, जैसे फास्ट फूड्स में फाइबर काफी कम होता है। परिणाम स्वरूप इनके सेवन से पेट से जुड़ी कई तकलीफें शुरू हो सकती हैं। जंक फूड न सिर्फ कब्ज का कारण बनता है, बल्कि ये डायबिटीज, दिल की बीमारी और फैटी लिवर की वजह भी बन जाता है।

कच्चा केला

केला हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन कच्चा केला कब्ज़ का कारण बन सकता है। दरअसल कच्चे केले में स्टार्च की मात्रा ज़्यादा हो जाती है, जिसको पचाना मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़ें :Napping: दिन में छोटी सी झपकी आपको बना सकती है दूसरों से ज्यादा स्मार्ट, स्टडी में हुए चौंकाने वाले खुलासे

शराब से दूरी

पानी की कमी कब्ज की समस्या का एक बड़ा कारण है। सर्दियों में वैसे भी प्यास कम लगती है और हम कम पानी पीते हैं। ऐसे में अगर हम शराब जैसी डिहाइड्रेशन वाली ड्रिंक्स का अत्यधिक सेवन करते हैं तो यह हमारे लिए दिक्कत पैदा कर सकती हैं और कब्ज पैदा करती है।.

कुकीज

कुकीज में फाइबर कम और वसा की मात्रा ज्यादा होती है। ऊपर से कुकीज परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट के स्रोत होते हैं। ऐसे में कब्ज से बचने के लिए कुकीज़ का सेवन न करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Arrested: अवैध शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार, मोटरसाइकिल...

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के अत्याधुनिक भवनों का लोकार्पण

Inauguration: गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा अब हाईटेक—₹918 लाख के...