LIC का शेयर पहली बार 1000 पार, investors ने आज जमकर छापा पैसा!

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

LIC का शेयर पहली बार 1000 पार, investors ने आज जमकर छापा पैसा!

LIC: देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी (LIC Share Price) के शेयरों ने कमाल कर दिया है. आज पहली बार कंपनी का स्टॉक 1000 के लेवल को पार कर गया है.

सोमवार को कारोबार के दौरान LIC का शेयर 6 फीसदी चढ़ा है. इस तेजी के बाद में कंपनी का मार्केट कैप छह लाख करोड़ रुपये भी ज्यादा हो गया.

- Advertisement -
- Advertisement -

यह भी पढ़ें :LIC की नई जीवन बीमा पॉलिसी में आज ही निवेश कीजिए, पाइए 5.5 प्रतिशत सालाना ब्याज

आज कंपनी का स्टॉक 5.32 फीसदी यानी 50.30 रुपये की तेजी के साथ 995.75 के लेवल पर क्लोज हुआ है. आज के कारोबार के दौरान एक समय यह शेयर 8.81 फीसदी बढ़कर 52-सप्ताह के रिकॉर्ड लेवल 1,027.95 रुपये पर पहुंच गया था. NSE पर इसका शेयर 5.64 फीसदी बढ़कर 998.85 रुपये पर रहा.

6,32,721.15 करोड़ पहुंचा एमकैप

शेयर बाजार में तेजी के बीच एलआईसी का मार्केट कैप 35,230.25 करोड़ रुपये बढ़कर 6,32,721.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस साल अबतक एलआईसी का शेयर 20 फीसदी तक चढ़ चुका है.

6 महीनों में कितना बढ़ा स्टॉक?

पिछले 6 महीनों में एलआईसी ने निवेशकों को 51.90 फीसदी यानी 340.20 रुपये का रिटर्न दिया है. वहीं, पिछले एक साल में शेयर ने निवेशकों को 65.99 फीसदी का रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़ें :SBI को झटका, प्रॉफ‍िट में भारी ग‍िरावट, Share Market में द‍िखेगा एक्‍शन?

SBI को भी छोड़ा पीछे

वहीं, पिछले महीने एलआईसी मार्केट कैप के हिसाब से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को पीछे छोड़कर देश में सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई. हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज 19,46,521.81 करोड़ रुपये के एमकैप के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है.

मई 2022 में हुई थी लिस्टिंग

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC मई, 2022 में शेयर मार्केट में लिस्ट हुई थी. उस समय सरकार ने IPO के जरिये एलआईसी में 22.13 करोड़ से अधिक शेयर यानी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी. कंपनी में अब भी सरकार के पास 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है.

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की बड़ी योजना

17 नगर निगमों को मिलेंगे आधुनिक कार्यालय, सरकार की...

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का दायां हाथ कटा

Accident: चारा काटने की मशीन में फंसकर युवक का...

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...