Gas cylinder:इन लोगों को फ्री में Gas cylinder दे रही है UP सरकार, लाभ लेने के लिए करना होगा ये काम
Gas cylinder: यूपी सरकार ने उज्जवला योजना के लाभार्थियों को साल में दो मुफ्त रिफिल gas cylinder देने की घोषणा की थी।
योजना के तहत दीवाली में एक रिफिल gas cylinder दिया जा चुका है। इसके वंचित उपभोक्ताओं को 15 फरवरी तक यह मिल सकेगा। इसके लिए लाभार्थियों के बैंक खातों की केवाईसी (आधार प्रमाणन) जरूरी है,
यह भी पढ़ें :Gas cylinder:फ्री गैस सिलेंडर के लिए कैसे करें अप्लाई, जानें ऑनलाइन प्रोसेस
लेकिन जिले के एक लाख से अधिक लाभार्थी आधार प्रमाणित नहीं होने से लाभ नहीं ले सकेंगे। शासन ने मुफ्त सिलेंडर रिफिलिंग की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ा दी है।
जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक लाख से ज्यादा लोगों का आधार प्रमाणन नहीं हो सका है। गैस एजेंसियों ने रिपोर्ट दी है कि प्रमाणन इसलिए नहीं हो पाया है
क्योंकि आधार में ओटीपी वेरिफिकेशन नहीं हो पाया है। कई लाभार्थियों के मोबाइल नंबर बदल गए हैं। इसके अलावा कई लोगों के पते बदल गए हैं।
जिले में करीब 3.96 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त gas cylinder रिफिलिंग का लाभ दिया जाना है।
यह भी पढ़ें :gas cylinder: इस राज्य में गरीब परिवारों को सिर्फ ₹450 में मिलेगा गैस सिलेंडर
जिलापूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि गैस एजेंसियों के साथ मिलकर अधिक से अधिक लोगों आधार प्रमाणन के प्रयास किए जा रहे हैं। जिनका प्रमाणन हो चुका है
उनके खातों में तीन से सात दिन के अंदर धनराशि पहुंच रही है। बताया कि जो लाभार्थी अपना प्रथम निशुल्क रिफिल 31 दिसंबर तक नहीं ले पाये हैं, वह 15 फरवरी तक करवा सकते हैं।
