Bride: ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन को लेकर भागा प्रेमी, इंतजार करता रहा दूल्हा
Bride: शादी-बारात के कार्यक्रम में अक्सर बवाल की खबरें सामने आ जाती हैं। कभी दुल्हन को लेकर तो कभी दूल्हे को लेकर। ऐसा ही एक मामला यूपी के कानपुर से सामने आया है। यहां दूल्हा बारात लेकर पहुंचा।
लड़की वालों ने भी बारातियों को स्वागत-सत्कार किया। जयमाल की रस्म के लिए दूल्हा स्टेज पर बैठकर दुल्हन का इंतजार करने लगा।
यह भी पढ़ें :Bride:बारात आने से पहले नहाने चली गई दुल्हन, मां ने खोला बाथरूम का दरवाजा तो मच गई चीख-पुकार
दुल्हन शादी के लिए ब्यूटी पॉर्लर सजने गई थी। काफी देर तक जब दुल्हन नहीं आई तो ब्यूटी पॉर्लर में लड़की के पिता ने फोन किया। फोन पर जो जानकारी मिली उसे सुनकर पंडाल में सन्नाटा पसर गया।
दूल्हे को जब दुल्हन की हकीकत पता चली तो उसे तगड़ा झटका लगा। इसके बाद मायूस होकर बारात बिना दुल्हन के लौट गई। पिता ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है।
चौबेपुर के बंदीमाता रोड स्थित एक गांव में कानपुर देहात से सोमवार की रात बारात आई थी। नाश्ता पानी के बाद बारात की अगवानी हुई।
द्वारचार की रस्म के बाद लड़की पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया। दूल्हे को स्टेज पर बैठाया गया। डीजे की धुन पर सभी थिरक रहे थे।
ब्यूटी पार्लर के लिए गई दुल्हन के काफी देर तक न आने पर लड़की पक्ष ने ब्यूटी पार्लर में फोन किया तो बताया गया दुल्हन एक लड़के के साथ काफी देर पहले निकल गई है।
काफी तलाश करने के बाद पता नहीं चला। जानकारी होते ही दोनों पक्ष सकते में आ गए। पंडाल में सन्नाटा पसर गया। काफी देर वार्ता के बाद ही बारात लौट गई।
दुल्हन के पिता ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी। चौबेपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है। दुल्हन किसके साथ गई है जानकारी की जा रही है। जल्द ही दुल्हन को बरामद कर लिया जाएगा।
लखीमपुर में शादी से पहले युवती प्रेमी संग फरार
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती शादी के दो दिन पूर्व ही अपने प्रेमी संग चली गई। इस घटना से वर और वधू पक्ष दोनों आहत है।
यह भी पढ़ें :स्टेज पर दूल्हे को देखकर Bride का बदला मूड, ऐन मौके पर प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 31 जनवरी को कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव के एक युवक के साथ होनी थी। शादी की रस्में भी वर-वधू पक्ष के परिवारों में चल रही थी।
तभी सोमवार की सुबह दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चली गई। इस खबर के बाद वर-वधू पक्षों की तैयारियां धरी रह गई। लोक लाज के डर से किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
