Samsung का ₹50 हजार वाला फोन पहली बार मात्र इतनी सी कम कीमत में ,डील बस कुछ घंटे और
Samsung: सैमसंग का पावरफुल कैमरा वाला प्रीमियम स्मार्टफोन पहली बार 20,000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीदने का मौका ग्राहकों को मिल रहा है।
हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy S21 FE की, जिसे Amazon या Flipkart नहीं बल्कि Croma ऑनलाइन स्टोर पर बेहद कम कीमत पर लिस्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें :108MP कैमरे वाले पुराने 5G फोन को मिला तगड़ा अपडेट, Samsung यूजर्स की हुई मौज
कंपनी ने यह डिवाइस भारतीय मार्केट में 50,000 रुपये के करीब शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।
फैन एडिशन स्मार्टफोन परफॉर्मेंस से लेकर डिजाइन तक के मामले में प्रीमियम है और इसे नए सैमसंग डिवाइसेज लॉन्च होने के बाद प्राइस कट मिला है।
इस स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था और अब यह 20,000 रुपये से भी कम कीमत पर मिल रहा है।
अगर ग्राहक बैंक ऑफर्स का फायदा उठाते हैं तो इसकी कीमत 15,000 रुपये के करीब पहुंच सकती है।
इतनी कीमत पर खरीदें Galaxy S21 FE
Galaxy S21 FE 5G को भारतीय मार्केट में सैमसंग ने 49,999 रुपये के लॉन्च प्राइस पर उतारा था। हालांकि इस डिवाइस का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरियंट Croma वेबसाइट पर
अब केवल 19,434 रुपये में लिस्ट किया गया है। HDFC बैंक कार्ड से भुगतान की स्थिति में 4000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है।
बैंक डिस्काउंट के साथ डिवाइस की कीमत केवल 15,434 रुपये रह जाएगी। हालांकि, यह ऑफर सीमित समय के लिए है और इस डिवाइस का स्टॉक लिमिटेड है। ऐसे में स्टॉक खत्म होने से पहले फोन ऑर्डर करने में समझदारी है।
यह भी पढ़ें :Samsung ने भारत में खोला पहला ऑफलाइन फ्लैगशिप स्टोर, ऐपल के सबसे बड़े स्टोर के है पास
ऐसे हैं Galaxy S21 FE 5G के स्पेसिफिकेशंस
स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल HD+ डायनमिक AMOLED 2X डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलता है। इस फोन में Samsung Exynos 2100 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर पैनल पर 12MP+12MP+8MP ट्रिपल कैमरा सेटअप ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4500mAh बैटरी मिलती है।
