Jail: जिला जज आदि ने देखी जेल, कैदियों की व्यवस्था करें चैकस
Jail: जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरा के संचालन, हाई सिक्योरिटी बैरक ए व बी, पृथक आवास नं 2, 1, पाकशाला देखी।
बुधवार को जिला जज विकास कुमार प्रथम, जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कैदियों से खानपान के बारे में पंूछा।
निर्देश दिये कि मेन्यू के हिसाब से कैदियों को भोजन व नास्ता दिया जाये। हरी सब्जियां भी दी जायें। अधीक्षक जिला कारागार को निर्देश दिए कि सीसीटीवी कैमरों का संचालन जारी रहे, विशेष ध्यान दें।
साफ-सफाई बनी रहनी चाहिए। ठंड बढ़ गई है, सभी व्यवस्थायें दुरुस्त करें, ताकि कैदियों को कोई दिक्कत न हो। जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि दीवारों पर पौराणिक वॉल पेंटिंग करायें।
दूर के कैदियों से मिलने आने वाले को नियमानुसार मिलान करायें। कैंटीन प्रभारी को निर्देश दिये कि किसी प्रकार की शिकायत नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण दौरान अधीक्षक जिला कारागार शशांक पांडेय, उप कारापाल रजनीश कुमार सिंह, जेल डा रामानुजम आदि मौजूद रहे।
