The killing :प्यार के बाद की थी शादी, नौकरी हुई तो छोड़ा, अब सड़क पर गोली मारकर जान ली

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

The killing :प्यार के बाद की थी शादी, नौकरी हुई तो छोड़ा, अब सड़क पर गोली मारकर जान ली

The killing : बिहार के जहानाबाद में सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी की बीच सड़क पर

गोली मारकर हत्या कर दी। सैनिक ने अपनी पत्नी के साथ चल रहे एक युवक को भी गोली मारी,

- Advertisement -
- Advertisement -

हालांकि वह जिंदा है। सड़क पर चल रहे लोगों को पहले इस रिश्ते की जानकारी नहीं थी।

इस तरह गोलीबारी देख पहले लोग दुबक गए, लेकिन जब फायरिंग शांत हुई

तो पूरी कहानी कुछ ही मिनट में सामने आ गई। प्यार और इंतकाम दोनों की

कहानी एक साल के अंदर ही बुनी भी गई और खत्म भी हो गई। प्यार के बाद दोनों ने शादी की थी।

सालभर में ही दोनों के बीच दूरियां आयीं और अब यह अंजाम सामने आया।

पहले लव मैरेज किया फिर दो महीने बाद दूसरी शादी कर ली

मामला जहानाबाद जिले का है, जहां सेना के एक जवान ने बीच सड़क पर

अपनी पहली पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान हुलासगंज थाना क्षेत्र के

कोकरसा गांव निवासी रुचि कुमारी के रूप में की गई है और आरोपी जवान गौरव सिंह (25) है।

यह भी पढ़ें :The killing : जमीन के लिए पति की जान की दुश्‍मन बन गई पत्‍नी, प्रेमी संग मिलकर की हत्‍या

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि 2022 में रुचि ने तिर्रा गांव निवासी गौरव से लव मैरिज किया था।

शादी के दो महीने बाद रुचि अपने मायके चली गई थी। इसके बाद गौरव ने

दिसंबर 2023 में दूसरी शादी कर ली थी। गौरव के दूसरी शादी करने की जानकारी मिलने के बाद

रुचि ने अपने पति के खिलाफ कोर्ट और सेना के अधिकारी से शिकायत की।

शिकायत मिलने पर सेना के विभागीय अधिकारी ने जवान को कंपनसेशन के रूप में पैसे देने के आदेशजारी किए।

परिजनों का आरोप है कि इसी खुन्नस से गौरव ने रूचि और उसके साथ चल रहे युवक को गोली मार दी।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related