यूपी के BSNL उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, अगले महीने से शुरू हो जाएगी 4जी स्पीड
BSNL: यूपी में बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है।
फरवरी से सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी BSNL की 4जी सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
इसके लिए 4जी के 800 बीटीएस यानी सिग्नल टावर यूपी ईस्ट सर्किल को दिए गए हैं।
10 दिनों में इनकी सप्लाई शुरू हो जाएगी। BSNL के मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार सोनी ने
बताया कि यूपी इ्रस्ट सर्किल के 6000 टावर पर कार्य चल रहा है।
सीजीएम ने कहा कि उपभोक्ता सेवाओं को बेहतर बनाने केलिए 50 और सर्विस सेंटर शुरू किए जा रहे हैं।
यूपी ईस्ट सर्किल में BSNL के 20 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से 40 हजार पोस्टपेड सिमकार्ड प्रयोग कर रहे हैं।
नई कालोनियों, दूर दराज के गांवों में 600 नए टावर
100 ऐसे गांव चुने गए हैं जहां बीएसएनएल टावर लगाएगा। साथ ही लखनऊ समेत अन्य जिलों में
यह भी पढ़ें :Telecom: बीएसएनएल का सस्ता प्लान सब पर भारी, पीछे छूटे जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया
जहां विस्तार तेजी से हुआ, नई कालोनियां बसीं, वहां 500 नए बीटीएस टावर लगाए जा रहे हैं।
बंद पड़े 30 लाख नम्बरों को चालू करवाएंगे
बीएसएनएल के 30 लाख नम्बर ऐसे हैं जो लम्बे समय से रिचार्ज नहीं किए गए।
सीजीएम के अनुसार ऐसे उपभोक्ताओं के लिए आकर्षक प्लान लाए जाएंगे।
हाल ही में 450 रुपये का एक प्लान लाया गया था जिसमें एक साल की वैधता थी।
इसे 50 हजार लोगों ने अपनाया। अब दोबारा ऐसा ही प्लान लाया जाएगा।
यूपी के 35 हजार गांवों तक हाईस्पीड ब्रॉडबैंड
सर्किल के 35 हजार गांवों में हाईस्पीड इंटरनेट केलिए ऑप्टिकल फाइबर लाइनें बिछाई जा रही हैं।
साथ ही सभी लैंडलाइन नम्बरों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के
फाइबर लाइन से जोड़ने का कार्य चल रहा है। मौजूदा समय 46 हजार लैंडलाइन नम्बर कार्य कर रहे हैं।
अयोध्या में 11 नए आवर लग रहे
अयोध्या में श्रीराम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए नए बीटीएस टावर लगाए जा रहे हैं।
महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट, श्रीराम मन्दिर के पास और टेंट सिटी में तीन नए मोबाइल टावर चालू हो गए हैं।
साथ ही अयोध्या के अन्य क्षेत्र जहां सिग्नल कमजोर हैं वहां 8 नए टावर लग रहे हैं।
