Noticeइन 153 ग्राम प्रधानों और 80 सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, जारी होगी आरसी

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Noticeइन 153 ग्राम प्रधानों और 80 सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, जारी होगी आरसी

Notice: ग्राम पंचायतों में सरकारी धनराशि के दुरुपयोग और उनके गबन के मामले में

ग्राम प्रधान और सचिवों पर पंचायत विभाग सख्त हो गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -

ऐसे ग्राम प्रधानों और सचिवों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

मामला अमेठी जिले का है। पंचायतों में सरकारी धनराशि का निजी खातों में भुगतान करने के मामले में

डीपीआरओ सख्त कार्रवाई करने के मूड में हैं। दो नोटिस जारी करने के बाद भी

पैसा जमा न करने वाले 153 प्रधानों और 80 सचिवों को आरसी जारी की जाएगी।

साल भर पहले विभिन्न ग्राम पंचायत में सरकारी धनराशि का निजी खातों में भुगतान का

मामला व्यापक रूप से सामने आया था। इक्का ताजपुर निवासी सुरजीत यादव की शिकायत पर तत्कालीन

सीडीओ डॉ अंकुर लाठर ने मामले की जांच कराई तो प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया था।

इसके बाद कार्रवाई करते हुए डीपीआरओ ने 153 ग्राम पंचायत के

प्रधानों और 80 सचिवों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा था।

यह भी पढ़ें :Income tax notice will come home:क्या आपने भी की है ये गलती? तो घर आएगा इनकम टैक्स का नोटिस, जान लीजिए

प्रधानों को रिकवरी की भी नोटिस भी जारी की गई थी। इसके बाद प्रधानों ने कोर्ट की शरण ली थी।

हालांकि अभी इस मामले में किसी भी प्रधान को कोई राहत की खबर नहीं है।

वही डीपीआरओ ने अब वसूली के लिए आरसी जारी करने का निर्णय लिया है।

डीपीआरओ एसके यादव ने बताया कि दो नोटिस के बाद भी किसी भी

प्रधान द्वारा धनराशि जमा नहीं की गई है। आरसी जारी कर वसूली की जाएगी।

ग्राम प्रधान समेत 12 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई

अमरोहा पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत 12 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।

प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन ने बताया कि हैबतपुर गोंसाई गांव

निवासी ग्राम प्रधान जयकीरत उर्फ हैप्पी प्रधान, बैरमपुर भूड़ गांव निवासी ब्रह्मपाल उर्फ पिंटू धारीवाल,

मोहल्ला नाईपुरा निवासी महेश, जानी, कपिल, नरेश, सोमपाल, पुनीत,

भोले, तेदपाल, रिंकू व विकास के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई हुई है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related