website हैक कर श्रमिकों से की ऑनलाइन ठगी, इन मजदूरों को ऐसे लूटा
website: उप्र भवन निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की वेबसाइट को हैक कर
श्रमिकों के साथ ऑनलाइन ठगी के जिले में पांच मामले प्रकाश में आए हैं।
इस संबंध में श्रम विभाग द्वारा बोर्ड के पास जानकारी भेज दी गई है।
आगरा, फिरोजाबाद और अयोध्या सहित प्रदेश के कई जिलों में
भवन निर्माण श्रमिकों से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर
ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आने से शासन तक हड़कंप मच गया है।
कई जिलों में श्रमिकों के साथ कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर
ऑनलाइन ठगी की जा रही है। हैकर्स ने उत्तर प्रदेश भवन निर्माण कर्मकार
कल्याण बोर्ड की website को हैक कर लिया है। उसके बाद
अज्ञात व्यक्ति श्रमिकों के मोबाइल पर संपर्क कर लेता है। श्रमिकों से विभिन्न योजनाओं का
लाभ दिलाने के नाम पर रुपयों की मांग की जा रही है। आगरा से
पांच श्रमिक ऑनलाइन धनराशि भेज चुके हैं। वहीं, जो श्रमिक धनराशि देने मना कर देते हैं
यह भी पढ़ें :fraud website:क्रेडिट कार्ड से यूके की वेबसाइट पर खर्च किए 200 डाॅलर
उनके आवेदन को निरस्त करने की धमकी दी जा रही है। ऐसे श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन के
परिवार विवरण में अभद्र भाषा लिख दी जा रही है। हैकरों द्वारा किसी से 3000 रुपये तो
किसी से 5,000 रुपये की रकम ऑनलाइन जमा कराई गई है
एफआईआर के निर्देश
उत्तर प्रदेश भवन निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की website में
सेंधमारी होने पर बीओसी बोर्ड की सचिव निशा अनंत ने श्रम विभाग के
मंडल एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को शिकायत मिलने पर
संबंधित मोबाइल नंबर धारक हैकरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
सहायक श्रम आयुक्त, राम आशीष ने कहा कि जनपद में पांच श्रमिकों से ठगी की शिकायतें प्राप्त हुईं हैं।
इनके बारे में पूरा विवरण बोर्ड को भेज दिया गया है। एफआईआर बोर्ड द्वारा कराई जा रही है।
श्रमिकों को चाहिए कि अवैध रूप से धनराशि की मांग करने वाले
व्यक्ति के खिलाफ तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।
