UP में Ayushman cord बनाने में तेजी लाने के निर्देश, विभाग ने जारी की अंतिम तिथि
Ayushman cord: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए
मंगलवार से विशेष अभियान शुरू हो गया। यह अभियान 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा
और लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों में वार्ड व ग्रामीण क्षेत्र में
प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिविर लगाकर कार्ड बनाए जाएंगे। विशेष अभियान की
निगरानी के लिए हर ब्लॉक में नोडल टीम का गठन किया गया है।
4.15 करोड़ लाभार्थियों के बने कार्ड
यह टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी चिकित्साधिकारी की
अध्यक्षता में गठित की गई है। अभी तक कुल आठ करोड़ लाभार्थियों में से
4.15 करोड़ लाभार्थियों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ
सारथी सेन शर्मा की ओर से आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें :अगर आपने अभी तक नहीं बनवाया है Ayushman Card तो अपनाएं ये आसान स्टेप्स
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में शामिल वह परिवार
जिसमें छह या उससे अधिक सदस्य हैं और ऐसे परिवार जिसमें सिर्फ बुजुर्ग हैं
उन्हें भी अब योजना से जोड़ा गया है। ऐसे कुल 3.18 करोड़ लाभार्थियों में से अभी
एक करोड़ लाभार्थियों के ही कार्ड बने हैं। ऐसे में अब बाकी बचे लाभार्थियों के कार्ड बनाने पर
विशेष जोर दिया जा रहा है। दीपावली पर दूसरे राज्यों में रह रहे तमाम लोग यूपी लौट रहे हैं।
17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चला था अभियान
ऐसे में राशन दुकानदारों की मदद से इन्हें चिह्नित कर कार्ड बनाया जाएगा
और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। आंगनबाड़ी व आशा वर्कर लोगों को
गांवों में वार्डों में लगाए गए कैंप के बारे में जानकारी देंगी। आयुष्मान ऐप के माध्यम से
लोग किस तरह अपना कार्ड बनवा सकते हैं, इसकी जानकारी भी दी जाएगी।
बीते 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक चलाए गए आयुष्मान भव अभियान में
एक करोड़ लाभार्थियों के कार्ड बनाए गए थे। उसके बाद अभियान सुस्त हो गया।
फिलहाल अब फिर तेजी लाई जा रही है और प्रतिदिन दो लाख कार्ड बनाए जा रहे हैं।
