lawyer बेटे की शर्मनाक करतूत! मां की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

lawyer बेटे की शर्मनाक करतूत! मां की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

lawyer: मां और बेटे का रिश्ता इस दुनिया में सबसे खूबसूरत होता है।

एक मां अपने बेटे की निस्वार्थ केयर करती है लेकिन यही बेटा अगर अपनी मां के साथ

- Advertisement -
- Advertisement -

मारपीट करने लगे तो सोचिए कि उस मां पर क्या गुजरती होगी।

ऐसा ही एक मामला पंजाब के रोपड़ से सामने आया है। जहां एक वकील बेटे का अपनी

73 साल की मां को बेरहमी से पीटते हुए वीडियो वायरल हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

रोपड़ के एक घर में एक वकील बेटा अंकुर वर्मा अपनी मां को इतनी

बेरहमी से पीटता था कि देखने वाले की भी रूह कांप जाए। सोशल मीडिया पर

जब ये वीडियो वायरल हुआ तो लोग सन्न रह गए कि आखिर एक बेटा अपनी मां के लिए

यह भी पढ़ें :motorcycle accident lawyer: हादसे में मारे गए युवक के पत्नी को 12.65 लाख देने का आदेश

इतना कठोर कैसे हो सकता है। इस बुजुर्ग महिला को न केवल

उसका बेटा पीटता था बल्कि उसकी बहू और पोता भी मारपीट करते थे।

बेरहम बेटा अंकुर गिरफ्तार, बार एसोसिएशन ने सदस्यता रद्द की

इस परिवार की करतूत तब सामने आई, जब मारपीट की पूरी घटना

सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

लुधियाना की समाजसेवी संस्था मनुखता दी सेवा ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस ने इस बेरहम बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने वकील बेटे अंकुर वर्मा, पत्नी सुधा वर्मा, नाबालिग बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले के सामने आने के बाद बार एसोसिएशन ने अंकुर वर्मा की सदस्यता रद्द कर दी है।

 

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related