Onion:प्‍याज की कीमतों में जबरदस्‍त उछाल, 100 तक जाएगा प्‍याज का भाव

Date:

spot_img
spot_img

Date:

spot_img
spot_img

Onion:प्‍याज की कीमतों में जबरदस्‍त उछाल, 100 तक जाएगा प्‍याज का भाव

Onion: नवरात्र खत्‍म होते ही यूपी के कई शहरों में प्‍याज की कीमतों में जबरदस्‍त उछाल आया है।

पिछले कुछ दिन में ही 35-40 रुपए से बढ़कर प्‍याज फुटकर में 60 से 70 रुपए तक बिकने लगा है।

- Advertisement -
- Advertisement -

इस बीच कहा जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में प्‍याज शतक लगा सकता है।

यानी प्‍यास की कीमत 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है।

थोक मंडी में प्‍याज अर्धशतक लगा चुका है। नवरात्र से पहले जहां थोक मंडी में

प्याज का भाव 25 से 30 रुपये प्रति किलोग्राम और फुटकर में 35 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक था।

वहीं नवरात्र खत्म होते ही थोक में प्याज की कीमतें 50 से 55 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं।

जबकि फुटकर में प्याज 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।

कानपुर, लखनऊ और सीतापुर में शनिवार को फुटकर में प्‍याज 70 रुपए प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है।

जबकि आगरा, गोरखपुर और वाराणसी जैसे शहरों में इसकी फुटकर कीमत 60 से 70 रुपए के बीच बनी हुई है।

इस बीच आशंका जताई जा रही है कि प्‍याज आने वाले कुछ दिनों में फुटकर में शतक लगा सकता है।

कानपुर के एक सब्‍जी बिक्रेता ने एएनआई से कहा कि प्याज के रेट 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकते हैं।

इस बिक्रेता ने कहा कि उच्च दरों के पीछे कारण यह है कि बाजार में प्याज की कमी है।

जब प्याज की पर्याप्त आपूर्ति होगी तो दरें नियंत्रण में होंगी। नया माल अगले महीने

नवंबर-दिसंबर तक बाजार में आ जाएगा। इसके बाद प्‍याज की कीमतें नियंत्रित हो सकती हैं।

वहीं गोरखपुर के थोक कारोबारी जमशेद का कहना है कि नासिक में

कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही कम आवक से कीमतों में उछाल है।

दिवाली तक कीमतें 80 रुपये के पार पहुंच सकती। प्याज के एक अन्‍य बड़े कारोबारी का कहना है

कि नासिक और इंदौर से रोज 10 से 12 ट्रक प्याज गोरखपुर आता है।

लेकिन डिमांड में कमी और त्योहारों के चलते तीन से चार ट्रक ही आ रहा था।

नवरात्र में प्याज और लहसुन की खपत समान्य दिनों की तुलना में अपेक्षाकृत काफी कम हो जाती है।

नवरात्र खत्म होते ही प्याज और लहसुन की कीमतों में भारी उछाल आया है।

कीमतों में बढ़ोतरी दिख रही है। वहीं लहसुन भी डबल सेंचुरी के करीब पहुंच गया है।

महेवा थोक मंडी में ए ग्रेड का लहसुन 170 से 180 रुपये किलो

बिक रहा है। फुटकर में कीमतें 200 रुपये तक पहुंच गई हैं।

Share This:
Ajay Sharmahttps://computersjagat.com
Indian Journalist. Resident of Kushinagar district (UP). Editor in Chief of Computer Jagat daily and fortnightly newspaper. Contact via mail computerjagat.news@gmail.com

Most Popular

More like this
Related

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की शादी

होली पर फिर चर्चा में आई Chirag Paswan की...

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने मनाई होली

गोरखपुर में रंगों का उत्सव: CM Yogi Adityanath ने...

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम से मना रंगोत्सव

Kushinagar के पडरौना में श्री श्याम मंदिर पर धूमधाम...