Solar Eclipse: क्या भारत में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’ का अद्भुत नजारा? जानें जरूरी सवालों के जवाब
Solar Eclipse: खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए अक्टूबर का महीना खास है।
महज दो सप्ताह के अंतराल में सूर्यग्रहण व चंदग्रहण दोनों लगेंगे।
Solar Eclipse 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा और चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगेगा।
साल के आखिरी सूर्यग्रहण को ‘रिंग ऑफ फायर’ भी कहा जा रहा है।
जानें साल के आखिरी व दूसरे सूर्य ग्रहण से जुड़ी जरूरी बातें-
सूर्यग्रहण की तारीख व समय: साल का आखिरी व दूसरा सूर्यग्रहण 14 अक्टूबर 2023 को लगेगा।
यह रात 04 बजकर 34 मिनट पर प्रारंभ होगा और देर रात सुबह 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा।
क्या भारत में दिखेगा रिंग ऑफ फायर? ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
यह भी पढ़ें :Solar Eclipse: इस तारीख को लग रहा है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर कैसा होगा असर?
लेकिन भारतीय व अन्य देशों के लोग इस सूर्यग्रहण को नासा के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे,
जो कि 14 अक्टूबर 2023 को शाम 04 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
क्या भारत में मान्य होगा सूतक काल: भारत में यह सूर्यग्रहण नजर न आने के कारण
इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका सहित
उत्तरी अमेरिका के हिस्सों में देखा जाएगा और प्रशांत महासागर में नजर आएगा।
